अपडेटेड 13 February 2026 at 12:29 IST

'पिया घर आवेंगे...', गाने पर दुल्हन ने किया शानदार डांस, कॉन्फिडेंस के कायल हुए नेटिजंस; शादी में एंट्री का VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन की एंट्री ने ध्यान खींचा है। इसमें दुल्हन के ग्रेस, अदा और कॉन्फिडेंस ने लोगों को इंप्रेस कर दिया। आलम ये है कि वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर अब शादी-ब्याह जुड़े वायरल होने वाले वीडियो आम हो गए हैं। यहां दुल्हन की एंट्री, कपल का डांस, बारातियों की मस्ती और रस्मों से जुड़े क्लिप्स खूब चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो इंटरनेट पर खूब सर्कुलेट हो रहा है। दुल्हन की खूबसूरती और डांस पर नेटिजंस फिदा हो गए।

वायरल हो रहा वीडियो एक शादी समारोह का है। हर लड़की की तरह इस दुल्हनिया ने भी अपनी एंट्री को खास बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। दुल्हन को देखा जा सकता है कि वो वेडिंग वेन्यू पर है। मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां परिवार समेत पूरा ससुराल भी मौजूद है। सभी के बीच दुल्हन एक खूबसूरत परफॉरमेंस पेश करती है। इस दौरान दुल्हन का कॉन्फिडेंस देखने लायक होता है।

दुल्हन की एंट्री पर थम गईं निगाहें

इसमें दुल्हन लाल जोड़े में नजर आ रही है। उसने बहुत ही प्यारा और खूबसूरत लहंगा कैरी किया है। नई नवेली दुल्हन ने माथा पट्टी, गले में नेकलेस, माथे पर बिंदी और हाथ में चूड़ा पहन रखा है। वो इस दौरान किसी 'राजकुमारी' सी लग रही है। मौके पर मौजूद हर किसी की निगाहें दुल्हन पर टिकी हुई है। दुल्हन का डांस ऐसा है कि कोई अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहा।

ग्रेस, अदा और कॉन्फिडेंस ने खींचा ध्यान

दुल्हन ने कैलाश के गाए गाने 'पिया घर आवेंगे...', पर प्यारी परफॉर्मेंस दी। उनके डांस में ग्रेस, अदा और कॉन्फिडेंस साफ झलक रही है, जिसने हर किसी को इंप्रेस कर दिया। वीडियो को @sky_events_india नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'दुल्हन की खूबसूरत एंट्री।' इस वीडिय को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

कपल का सिजलिंग डांस हुआ वायरल

इससे पहले भी इसी तरह के तमाम वीडियोज वायरल हो चुके हैं। हाल ही में एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों ने 'भीगी-भीगी रातों में...' सिजलिंग परफॉरमेंस दी थी। कपल की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। 

यह भी पढ़ें: 'भीगी भीगी रातों में...', गाने पर कपल ने किया सिजलिंग डांस, केमिस्ट्री देख नेटिजंस फिदा; VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 12:29 IST