'कुत्तों ने दौड़ाया तो लंगड़ा भाग खड़ा हुआ...', दिव्यांग भिखारी के भेष में फ्री की रोटियां तोड़ रहा था युवक, अचानक ऐसे खुली पोल- VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर एक भिखारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लंगड़ का चल रहा है। इसे देखकर किसी को भी दया आ जाए। हालांकि, कुत्तों ने कुछ ऐसा किया कि अनजाने में फर्जी भिखारी की पोल खुल गई।

Viral Video | Image: X

Viral Video: हाथ में डंडा, पैरों से लाचार और चेहरे पर बेबसी का भाव लेकर भीख मांग रहे एक फर्जी भिखारी की पोल उस वक्त खुल गई जब आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों को पीछे पड़ता देख कथित लंगड़ा भिखारी ऐसे सरपट दौड़ा कि देखने वाले दंग रह गए। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जो जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगड़ा भिखारी बीच सड़क पर लंगड़ाते हुए जा रहा है। इस दौरान उसके हाथ में डंडा है, जिसके सहारे वो चल रहा है। उसकी चाल और चेहरा देखकर कोई भी धोखा खा जाए।

'लंगड़े भिखारी' के पीछे पड़े कुत्ते

इसी दौरान अचानक 5 से 6 कुत्ते भौंकते हुए उसके पीछे पड़ गए। भिखारी ने न आव देखा न ताव और डंडा छोड़ अपने दोनों पैरों पर भागने लगा। जान बचाने की होड़ में उसे ये भी नहीं दिखा की उसकी पोल पट्टी खुल चुकी है। कुत्ते खुद भी नहीं जानते थे कि वह फर्जी विकलांग भिखारी का असली चेहरा उजागर कर रहे हैं।

कुत्तों ने खोल दी फर्जी भिखारी की पोल

वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर कई लोग मौजूद हैं। इनमें से कुछ लोग भिखारी को रोजाना भी देखा करते होंगे। हालांकि, भिखारी का भेद खुलता देख लोग भी भौंचक्का रह गए।

इस क्लिप को @jamalk38 नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'लाठी के सहारे चल रहा था लेकिन कुत्तों को देखते ही ऐसी दौड़ लगाई कि सारी मजबूरी पीछे छूट गई! कुछ लोग मेहनत से नहीं लोगों की भावनाओं से कमाई करते हैं।'

June 11, 2026

कमेंट सेक्शन में क्या बोले यूजर्स?

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'लंगड़े व्यक्ति के रोजी-रोटी पर आज कुत्तों ने लात मार दिया, बेचारा लंगड़ा बनकर कितना अच्छा से अपना जीवन यापन कर रहा था!' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेचारा एक्टिंग कर रहा था लेकिन कुत्तों ने पर्दाफाश कर दिया अब उसको ऐरिया बदलना पड़ेगा।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'कुत्तों को देखते ही ऐसी दौड़ लगाई कि सारी ‘मजबूरी’ पीछे छूट गई कुछ लोग मेहनत से नहीं, लोगों की भावनाओं से कमाई करते हैं।' एक ने कहा, 'कुत्तों ने दौड़ाया तो लंगड़ा भाग खड़ा हुआ।'

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'तुम अपनी सोचो, हम तो...', मास्टर जी के सवाल पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, हक्के-बक्के रह गए नेटिजंस; आपकी भी छूट जाएगी हंसी
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 10:20 IST