VIRAL: 'तो मैं क्यों गोलगप्पे का ठेला लगा लूं?', पानीपुरी वाले की कमाई जानकर लोगों के उड़े होश, VIDEO पर आए मजेदार रिएक्शंस

Viral Video: सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो शेयर कर एक पानीपुरी बेचने वाले की कमाई का खुलासा किया है, जिससे कई लोगों को झटका लगा। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है।

Follow :  
×

Share


पानीपुरी वाले की कमाई ने लोगों को चौंकाया | Image: Instagram

Viral Video: स्ट्रीट फूड का स्वाद ही कुछ और होता है। शाम होते ही कई लोगों का मन जब कुछ स्वादिष्ट और चटपटा खाने का मन करता है तो निकल पड़ते हैं वो सड़कों पर। स्ट्रीट फूड में गोलगप्पे एक ऐसी चीज है, जो बहुत से लोगों की फेवरेट होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटा-सा गोलगप्पे का स्टॉल हर गली-नुक्कड़ पर सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि अच्छी-खासी कमाई भी दे रहा है?

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने तहलका मचा दिया। इसमें एक शख्स ने दावा किया कि एक पानीपुरी बेचने वाला हर महीने करीब 90,000 रुपये तक कमा रहा है। वीडियो देख कॉर्पोरेट जॉब्स करने वालों की तो नींद ही उड़ गई।

शख्स ने किया पानीपुरी वाले की कमाई का खुलासा 

वायरल वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर एक पानीपुरा का ठेल लगाने वाले शख्स के पास जाता है। वह उनसे इसे बनाने का तरीका सीखता है और इसके बाद उनके साथ मिलकर लोगों को गोलगप्पे भी खिलाता है। साथ ही साथ वह वीडियो में पानीपुरी बेचने वाले की कमाई का भी खुलासा करता है।

कमाई जानकर लोगों को लगा झटका

वीडियो में शख्स बताता है कि पानीपुरी वाले भैया स्टॉल रोजाना लगभग 80 से 100 प्लेट बेचते हैं। एक प्लेट का दाम 30 रुपये है। ऐसे में वो हर दिन 3 हजार रुपये तक कमा लेते हैं। उनकी महीने की कमाई 90 हजार और सालाना कमाई 10 लाख 80 हजार रुपये तक हुई। स्टॉल केवल छह घंटों यानी शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलता है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को cassiusclydepereira नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो को डेढ़ मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। कई लोग पानीपुरी वाले की कमाई जानकर दंग रह गए और इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी करने लगे।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "नौकरी की कोई जरूरत नहीं। पानी-पूरी का काम शुरू करो।" दूसरे ने लिखा, "फिर मैंने अपना कॉलेज छोड़कर पानीपुरी बेचना शुरू कर देता हूं।" अन्य यूजर ने कहा कि कॉर्पोरेट नौकरी से ज्यादा स्कोप इसमें है। एक यूजर ने यह भी कहा कि 90 हजार रुपये सिर्फ रेवेन्यू है, असली मुनाफा तो खर्च निकालने के बाद पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Thali Viral: बाप रे...एक थाली में 26 आइटम, फूड लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है यह दावत, देखें Video

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 13:23 IST