Viral Video: ATM है या सैलून? दानापुर का ‘हेयर कटिंग SBI ATM’ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Viral Video: पटना के दानापुर में एक अनोखा ‘एटीएम’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बाहर SBI का बोर्ड और पूरा एटीएम सेटअप जस का तस है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून चल रहा है।

Follow :  
×

Share


SBI ATM In Patna Turns Into Hair Salon | Image: Republic

Viral Video: दानापुर के एक पुराने SBI एटीएम सेंटर ने इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बाहर से देखने पर यह बिल्कुल किसी बैंक ATM जैसा दिखाई देता है- बड़ा SBI बोर्ड, नीली लाइट, ग्लास डोर और 24 घंटे सेवा का साइन। लेकिन जैसे ही लोग अंदर जाते हैं, वहां कैश मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं। 

दरअसल, यह जगह पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम सेंटर हुआ करता था। बाद में बैंक ने किसी तकनीकी और सुरक्षा कारणों से यहां से ATM मशीन हटा ली। हालांकि, पूरा सेटअप और बोर्ड वैसे ही छोड़ दिया गया। इसके बाद मकान मालिक ने इस जगह को किराए पर दे दिया, जहां अब रामू नाई ने अपनी सैलून की दुकान शुरू कर दी।

‘हेयर कटिंग ATM’ नाम से मशहूर हुई दुकान

रामू नाई ने ATM का बोर्ड हटाने के बजाय उसी के नीचे अपनी दुकान चलानी शुरू कर दी। अब लोग मजाक में इसे “हेयर कटिंग ATM” और “बाल निकासी मशीन” कहने लगे हैं। दुकान के अंदर कैंची की आवाज, शेविंग मशीन और ग्राहकों की बातचीत का माहौल किसी बैंक ATM से बिल्कुल अलग नजर आता है। इलाके के लोग बताते हैं कि कई बार लोग पैसे निकालने की उम्मीद में यहां पहुंच जाते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हंस पड़ते हैं। वहीं, जो लोग पहले से जानते हैं, वे सीधे कुर्सी पर बैठकर हेयर कट और शेविंग करवाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अनोखी दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब ATM बंद हो जाए तो नाई की दुकान खुल जाती है।” वीडियो में बाहर SBI ATM का बोर्ड और अंदर चल रही सैलून साफ दिखाई दे रही है।
लोग इस कॉन्सेप्ट को मजेदार और स्मार्ट बिजनेस आइडिया बता रहे हैं। खास बात यह है कि दुकान के बाहर अभी भी ‘24 घंटे सेवा’ का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि सैलून रात 9 बजे तक ही खुलती है। यही बात लोगों के बीच मजाक का विषय बन गई है।

ग्राहक बोले- ATM से ज्यादा सुविधा यहां

स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि यहां ATM से ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। आरामदायक कुर्सियां, अच्छा म्यूजिक और कम कीमत पर बेहतर सेवा मिलने की वजह से लोगों की भीड़ लगी रहती है। एक ग्राहक ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पहली बार लगा कि बैंक लूट लिया गया है, लेकिन अब हर हफ्ते यहीं बाल कटवाने आते हैं।” 

रामू नाई बोले- बोर्ड से ही बढ़ गए ग्राहक

वहीं, दुकान चलाने वाले रामू नाई का कहना है कि ATM बोर्ड हटाने में खर्च आता, इसलिए उन्होंने इसे ऐसे ही रहने दिया। लेकिन अब यही बोर्ड उनकी दुकान की पहचान बन गया है। लोग जिज्ञासा में खुद ही दुकान तक पहुंच जाते हैं। 

ये भी पढ़ें:  कौन हैं सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में पकड़े गए 3 शार्पशूटर? कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से जुड़ रहे तार, पूछताछ में जुटी SIT

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 11 May 2026 at 15:14 IST