अपडेटेड 11 March 2026 at 11:41 IST
प्लेन में दिखी खूबसूरत एयर होस्टेस, तो फटाफट स्केच बनाने में जुट गया पैसेंजर; फिर जो हुआ... VIDEO को मिले 6 करोड़ व्यूज
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक एयर होस्टेस के रिएक्शन का वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक आर्टिस्ट ने उसका स्केच बनाकर उसे भेंट किया, जिसे देख वो सरप्राइज रह गई।
Artist Makes Air Hostess Sketch: आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई आर्टिस्ट वायरल हैं जो अनजान शख्स के स्केच बनाकर उन्हें भेंट करते हैं। इसके बाद वो उन्हें सरप्राइज करते हुए उनका रिएक्शन रिकॉर्ड कर लेते हैं। बिल्कुल ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी देखने को मिला। एक पैसेंजर ने फ्लाइट की खूबसूरत एयर होस्टेस को उसी का स्केच बनाकर गिफ्ट किया। इस दौरान उसका चेहरा देखने लायक रहा।
गौरतलब है कि फ्लाइट में ज्यादातर एयर होस्टेस पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाती हैं। वो पैसेंजर्स की सुविधा में लगातार उपलब्ध रहती हैं, जिससे की उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। पैसेंजर उनसे सम्मानपूर्वक पेश आए, यही उनका पहला रिवॉर्ड है। मगर अगर कोई आर्टिस्ट उनकी तस्वीर ही पन्ने पर उतार दे, तो एयर होस्टेस के लिए वो पल दिन बन जाने जैसा होता है।
प्लेन में पैसेंजर ने दिया गजब का सरप्राइज
इस वायरल हो रहे वीडियो में एक एयर होस्टेस अपने काम में मग्न होती है। तभी एक स्केच आर्टिस्ट की नजर उस पर पड़ती है और वो कागज निकालकर उस पर एयर होस्टेस का चित्र बनाना शुरू कर देता है। हजारों फीट की ऊंचाई पर आर्टिस्ट ने कागज पर ऐसा कमाल दिखाया कि एयर होस्टेस हैरान रह गई।
ऐसा रहा एयर होस्टेस का रिएक्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्केट कंप्लीट होने के बाद आर्टिस्ट ने एयर होस्टेस को स्केच दिया तो उसे देख पहले तो वो सरप्राइज रह गई। इसके बाद शर्माने और मुस्कुराने लगी। यही नहीं, उसने अपने साथियों को भी दिखाया। अंत में फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें थैंक्यू नोट लिखकर दिया। इस चंद देर की वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
वीडियो को @abhinav_arts नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 62.8M लोग देख चुके हैं, जबकि 4.2M लाइक मिले हैं।
फ्लाइट अटेंडेंट के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'उसका रिएक्शन OMG।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मोमेंट है भाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत अच्छा लगा कि जब उसने स्केच देखा तो उसकी आंखें चमक उठीं।' एक और यूजर ने लिखा, 'मूवमेंट को कैप्चर करने का कौशल।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 11:41 IST