अपडेटेड 22 March 2026 at 22:24 IST

कभी साथ बैठते, कभी कूदते-फांदते... वायरल मंकी पंच को मिली नई 'दोस्त', लोग बुलाने लगे Punch की गर्लफ्रेंड; इंटरनेट पर छाई लव स्टोरी

जापान के इचिकावा सिटी जू के वायरल मंकी मंच की कहानी में खुशनुमा बदलाव आया है। उसे अब अपनी नई दोस्त मिल गई है, जिसके साथ वो सुकून और मस्ती भरे पल बिताता है।

Follow :  
×

Share


Punch the Monkey | Image: Instagram

Punch the Monkey: 'हर अंधेरी रात के बाद सवेरा होता है...', ये कहावत उस बेबी मंकी पर सटीक बैठ रही है जो कुछ समय पहले अपनी मां के प्यार और दुलार के लिए तरस गया था। उसकी मां ने उससे दूरी बना ली थी। इसके बाद उसने एक खिलौने में अपनी दुनिया तलाशी शुरू कर दी थी। कल तक अकेलापन जूझने वाले पंच को अब अपनी एक नई साथी मिल गई है।  

पंच की जिंदगी जन्म के बाद से मुश्किलों भरी रही। पंच की खुद की मां ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही न हीं, उसने अपनी मां के अलावा बाकी बंदरों के पास भी जाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसे खदेड़ दिया गया। ऐसे में घबराकर वो भागता और फिर वापस अपने खिलौने से चिपक जाता। इस खिलौने से न सिर्फ उसे सुकून का बल्कि उसे सुरक्षा का भी एहसास होता।

पंच को मिली ‘गर्लफ्रेंड’

लेकिन अब पंच की जिंदगी में खुशनुमा बदलाव आया है। उसकी मुलाकात एक मादा बंदर मोमो चान से हो गई है। मोमो चान और पंच के बीच गहरी दोस्ती हो गई है। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इनमें पंच को अपनी दोस्त के साथ बैठते और प्यार जताते देखा गया है। ऐसे में मोमो चान को पंच की 'गर्लफेंड' कहकर  पुकारा जाने लगा है।

पंच और मोमो को साथ रहना पसंद

बताया जा रहा है कि पंच और मोमो एक-दूजे के साथ रहना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें एक-दूजे से जुदा होना कतई रास नहीं आता। पंच के पास भले ही उसका पुराना खिलौना मौजूद है, मगर उसका ज्यादा ध्यान मोमो चान पर रहने लगा है।

क्या है पंच की स्टोरी?

पंच का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था। जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे अपनाने से मना कर दिया। इसके बाद जू के कर्मचारियों ने ही उसकी देखभाल की। फरवरी 2026 में पंच के तमाम वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए जिसमें वो सॉफ्ट टॉय ओरंगुटान के साथ गले लगाए दिखाई दिया। मां का प्यार नहीं मिलने के बाद यही खिलौना उसका सहारा बन गया।

नेटिजंस ने यूं किया रिएक्ट

खैर, पंच और मोमो चान के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मंकी ने प्यार मिल गया, लेकिन मुझे नहीं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे हैरानी होती है कि क्या वो उसके लिए सचमुच ईमानदार है। बेचारे ने बहुत कुछ सहा है।' कई अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।'

यह भी पढ़ें: 'जमाने को अब तक नहीं है पता' गाने पर चचा ने बिखेरा जलवा, गमछे के साथ किया ऐसा धुआंधार डांस; देखते रह गए बाराती- VIDEO

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 22:22 IST