अपडेटेड 25 August 2024 at 12:02 IST
कराची में रात 10 बजे के बाद होता है कुछ ऐसा, पाकिस्तानी लड़कियों ने बताई असलियत! जरूर देखें VIDEO
Pakistan: पाकिस्तान की पोल एक बार फिर दुनिया के आगे खुल गई है। और इस बार ये पोल इसी देश की कुछ लड़कियों ने खोली है।
Pakistan: पाकिस्तान की पोल एक बार फिर दुनिया के आगे खुल गई है। और इस बार ये पोल इसी देश की कुछ लड़कियों ने खोली है। उन्होंने एक वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 4-5 लड़कियां बता रही हैं कि कराची में क्या हालात हैं और लोग कैसे अपनी जिंदगी बिताते हैं।
पाकिस्तान का एक बड़ा और मशहूर शहर है कराची जिसे सिटी ऑफ लाइट्स भी कहा जाता है लेकिन इस वीडियो में एक लड़की बता रही कि कैसे सिटी ऑफ लाइट्स में भी लाइट नहीं आती है।
पाकिस्तान की लड़कियों ने बताई कराची की असलियत
वीडियो किसी कैफे में शूट किया गया है जिसमें बारी-बारी से कई सारी लड़कियां आती हैं और अपने शहर कराची की हालत की पोल पट्टी खोलकर रख देती हैं। @arishaanwerr नाम के एक इंस्टा यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसने पाकिस्तान के साथ साथ भारत के लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
इस वीडियो में सबसे पहले एक लड़की कहती है- हम कराची में रहते हैं, हैं तो हम सिटी ऑफ लाइट्स लेकिन हमारे यहां लाइट नहीं आती। इतने में दूसरी लड़की आती है और बोल पड़ती है- हम कराची में रहते हैं लेकिन अपने महंगे फोन सिर्फ घर पर ही यूज कर सकते हैं। तीसरी लड़की बताती है कि वो कराची में रहती है और उसके घर रात 10 बजे के बाद गैस नहीं आती।
बारिश में पूरा कराची डूब जाता है
चौथी लड़की कहती है कि अगर कराची में एक दिन बारिश हो जाए तो पूरा शहर डूब जाता है। फिर आखिर में एक लड़की आती है और खुलासा करती है कि कराची में हर खाली प्लॉट एक ढाबा होता है।
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। खासतौर पर भारतीय वीडियो को देखकर पाकिस्तानियों के मजे ले रहे हैं। उनका कहना है कि जब कराची जैसे बड़े शहर की ये हालत है तो छोटे कस्बे और गांव में तो क्या ही होता होगा।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 August 2024 at 12:02 IST