अपडेटेड 30 January 2023 at 14:33 IST
Pakistani Girl Dance: 'अंग लगा दे' गाने पर पाकिस्तानी लड़की ने किए ऐसे डांस मूव्स, देखते रह गए लोग
Pakistani Girl Dance: 'अंग लगा दे' गाने पर एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Pakistani Girl Dance On Ang Laga De Song: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' (Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela) के सारे गानों को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। हालांकि, इसके एक गाने 'अंग लगा दे' (Ang Laga De) ने उनके दिलों पर अलग ही छाप छोड़ दी। गाने में रणबीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी थी। अब इसी मैजिक को एक पाकिस्तानी लड़की (Pakistani Girl Dance) ने दोहराया है जिसका एक वीडियो इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है।
सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ बड़े ही मजेदार होते हैं तो कुछ अपनी यूनिकनेस से लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की (Pakistani Girl) की फ्लेक्सिबिलिटी देख लोग हैरान रह गए हैं।
'अंग लगा दे' पर पाकिस्तानी लड़की ने लूटी महफिल
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें एक लड़की को लहंगा पहने किसी इवेंट में डांस करते देखा जा सकता है। वह बॉलीवुड गाने 'अंग लगा दे' पर एक डांस परफॉर्मेंस देती है जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स इंप्रेस हो जाता है। लड़की के हॉट मूव्स और शरीर के लचीलेपन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वह एकटक लड़की का डांस देख रहे होते हैं और जमकर एंजॉय करते हैं।
ये वीडियो उस लड़की की बड़ी बहन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग लड़की की खूबसूरती और उसके हॉट डांस मूव्स को जमकर सराह रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “इंस्टाग्राम मुझे पूरी वीडियो अपलोड नहीं करने देगा लेकिन यह मेरी टैलेंटिड बेबी सिस्टर है और मुझे उस पर बहुत गर्व है। तो बस इस पल को आप सभी के साथ साझा करना चाहती थी।”
ये भी पढ़ेंः Viral Video: जब मेहंदी पर दुल्हन के दोस्तों ने दिया स्पेशल सरप्राइज, अपने आंसू नहीं रोक पाई महिला
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 January 2023 at 14:25 IST