Pakistan: दिल जवां तो उम्र क्या! 70 के हकीम बाबर ने 22 साल की लड़की से की शादी, अब हनीमून पर कहां जाने की प्लानिंग?

सोशल मीडिया पर इन दिनों 70 साल के हकीम बाबर और 22 साल की लड़की के निकाह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस निकाह ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: x

Pakistan Video: शादियों में 5-7 साल के उम्र का फासला चल जाता है, लेकिन अगर ये फासला 40 साल से ज्यादा का हो तो? पाकिस्तान से इन दिनों एक ऐसी ही शादी की चर्चा है, जहां एक 70 साल के दूल्हे ने महज 22 साल की लड़की से निकाह कर लिया। दोनों की उम्र में 48 साल का फासला है। इस बेमेल जोड़े को देख लोगों की हवाइयां उड़ रही हैं।

पड़ोसी मुल्क से इन दिनों दादा और पोती जैसे दिखने वाले मियां और बीवी की जोड़ी वायरल हो रही है। पाकिस्तान के रावलपिंडी में चकलना स्कीम-III के निवासी जिसका नाम हकीम बाबर (70) बताया जा रहा है, उसने खुद से 48 साल छोटी लड़की से निकाह कर लिया।

सफेद लंबी दाढ़ी में दूल्हा और बगल में जवान लड़की

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफे पर हकीम बाबर बैठा है, जिसकी सफेद लंबी दाढ़ी है। उसकी के बगल में लाल जोड़े में लड़की है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

'हमारी लव कम अरेंज मैरिज…'

बाबर ने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ट्रिब्यून को दिए इंटरव्यू में ट्रोल्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारी अरेंज और लव मैरिज दोनों है। हम एक-दूसरे को पसंद करते थे, जिसके बाद हमने अपने रिश्ते को बढ़ाने का निर्णय लिया। हमने निकाह कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। निकाह की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं, जिस पर लोगों के कमेंट आने लगे।

ट्रोल होने पर क्या कहा?

बाबर ने आगे कहा कि मैंने निकाह किया है, न की कोई गलत काम। ट्रोलर्स में से कुछ ऐसे भी हैं जो गर्लफ्रेंड रखते हैं और धोखा देते हैं लेकिन शादी नहीं करते। वहीं बाबर की 22 साल की पत्नी ने भी अपनी सहमति जताई और कहा कि प्यार के बाद ही निकाह हुआ है। सच्चा प्यार मिल जाए तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता।

हनीमून पर कहां जाने की प्लानिंग?

रिपोर्ट्स की मानें तो ईद के बाद ये नया नवेला जोड़ा सऊदी अरब जाने की प्लानिंग कर रहा है। इसके बाद कपल हनीमून के लिए नीदरलैंड्स जा सकता है। फिलहाल ये शादी सुर्खियों में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'दिल लगा लिया...' गाने पर बच्चों ने किया ऐसा एक्ट, नेटिजंस को याद आए प्रीति जिंटा-जिम्मी शेरगिल; यूजर्स बोले- ओरिजिनल से भी ओरिजिनल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 10:40 IST