अपडेटेड 13 December 2025 at 19:06 IST
Viral Video: नाइजीरियन महिला ने खाई पानीपुरी, चेहरे पर उत्साह और 'हम्म...' वाला रिएक्शन देख लोगों ने किया खूब पसंद
नाइजीरियन महिला शेफ ने भारत में पानीपुरी का स्वाद चखा तो ऐसा रिएक्शन दिया कि लोगों को खूब पसंद आया। महिला के चेहरे पर उत्साह और 'हम्म..' का रिएक्शन देखने लायक था। वीडियो वायरल।
Nigerian Woman panipuri viral video: भारत में विदेशी पर्यटकों को घूमते हुए तो आपने खूब देखा होगा। अपने वीडियो में विदेशी लोग भारत की विविध संस्कृति से लेकर भारत के स्वादिष्ट खान—पान को भी दिखाते हैं। सुगंधित बिरयानी और लजीज कबाब से लेकर गली-मोहल्ले की चाट और पौष्टिक शाकाहारी थालियों तक, भारत का खान-पान बेजोड़ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यही भावना झलकती है। इसमें एक नाइजीरियाई महिला भारत के भोजन और संस्कृति को पूरी तरह से अपनाती हुई दिखाई दे रही है।
भारत का स्वादिष्ट खाना-पान दुनिया भर में फेमस है, तभी भारत में विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं तो खूब स्ट्रीट फूड ट्राई करते हैं। विदेशी लोग भारत की संस्कृति और खाने को काफी पसंद भी करते हैं इसी का एक उदाहरण देखने को मिला एक वायरल वीडियो में जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जी हां, इस वीडियो में एक नाइजीरियन शेफ को भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड पानीपुरी का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो एक नाइजीरियन महिला ने शेयर किया, जिसमें नाइजीरियन शेफ महिला को गुलाबी साड़ी और नीले ब्लाउज में एक शादी के खाने के स्टॉल के सामने खड़ा देखा जा सकता है। जो बिल्कुल देसी स्टाइल में पानीपुरी खा रही हैं।
महिला के चेहरे पर उत्साह और 'हम्म...' वाला रिएक्शन देखने लायक
वीडियो में खास बात ये है कि नाइजीरियन शेफ ने पानीपुरी को तोड़े बिना एक ही बार में पूरी खा ली, जो भारतीयों का स्टाइल है उसी तरीके से महिला ने भी खाया। साथ ही उनके चेहरे पर जो उत्साह और 'हम्म…' वाला रिएक्शन है, उसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने बताया कि भारत आने के बाद उन्होंने पहले चिकन बिरयानी खाई और अब वह अलग अलग शाकाहारी व्यंजनों को आजमा रही हैं।
पूरी तरह से भारतीय जैसी दिखती हैं- यूजर
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने नाइजीरियन महिला की साड़ी और खाने के अंदाज की सराहना की। कई ने कहा कि वह भारतीय नहीं हैं, फिर भी पूरी तरह से भारतीय जैसी दिखती हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने उन्हें साड़ी पहने और किसी भी भारतीय की तरह पानीपुरी का आनंद लेते देखा, वह हममें से ही एक हैं।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 December 2025 at 19:06 IST