अपडेटेड 19 February 2026 at 15:59 IST
Viral Video Fact Check: क्या 40 फीट ऊंचे Delhi-Gurugram साइन बोर्ड में घुसी थार? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
Viral Video Fact Check: एक वीडियो एक्स अकाउंट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 40 फीट ऊंचे दिल्ली और गुरुग्राम के साइनबोर्ड में घुस गई। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई।
Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए जयपुर जाने वाले एनएच-48 का साइन बोर्ड लगा हुआ नजर आ रहा है। इसी हाईवे जुड़ा हुआ कथित सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि तेज रफ्तार से दौड़ रही एक थार का बैलेंस बिगड़ने के बाद सड़क किनारे लगे बड़े साइन बोर्ड से जा टकराई। हालांकि, इस वीडियो की अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है, लेकिन चारों तरफ सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल क्लिप में एक काले रंग की थार तेज रफ्तार से आती दिखाई देती है और अचानक बैलेंस बिगड़ने के कारण सड़क किनारे लगे विशाल साइन बोर्ड की हाइट तक उछलकर जा टकराती है। टक्कर इतनी जोरदार बताई जा रही है कि आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं। वीडियो में कार साइन बोर्ड के ढांचे में फंसा नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना NH 48 पर हुई है, लेकिन स्थानीय पुलिस या किसी मीडिया प्लेटफॉर्म की तरफ से कोई जानकारी नहीं शेयर की गई है।
हुआ असली हादसा या AI से तैयार किया गया वीडियो?
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे वास्तविक सड़क दुर्घटना बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया हो सकता है। एक यूजर ने दावा किया कि साइन बोर्ड पर लिखी भाषा असामान्य लग रही है, जिससे वीडियो के AI जनरेटेड होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि चाहे वीडियो असली हो या नहीं, तेज रफ्तार से हमेशा खतरा होता है।
हाईवे पर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी पर बढ़ती चिंता
पिछले कुछ समय से हाईवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और स्टंटबाजी के वीडियो बनाने का ट्रेंड बढ़ने लगा है। खासतौर पर एसयूवी और ऑफ रोडिंग गाड़ियों के साथ रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाने की होड़ देखने को मिल रही है। 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर जरा सी लापरवाही भी गंभीर हादसे में बदल सकती है। अचानक ब्रेक, तेज मोड़ या ध्यान भटकने से सेकंडों में जान छिन सकती है। हालांकि आपको बता दें कि वायरल वीडियो के दावे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जब तक संबंधित प्रशासन या पुलिस की ओर से स्पष्ट बयान न आए, किसी भी वायरल वीडियो को सच नहीं कहा जा सकता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 15:59 IST