'मुसलमान हैं तो पाकिस्तानी हो गए?', पुलिस के सामने बुरी तरह भड़का युवक, उंगली दिखाकर बोला- इंडियन आर्मी में सूबेदार थे मेरे दादाजी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक पाकिस्तानी बुलाए जाने पर बुरी तरह भड़क गया। इतना ही नहीं, उसने अपने हिंदुस्तानी होने का तर्क देते हुए कहा कि उसके दादा जी भारतीय सेना में सूबेदार थे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: हैदराबाद की हाउसिंग सोसायटी से हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी बुलाए जाने पर एक मुस्लिम युवक भड़क उठा। उसने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उसके दावा भारतीय सेना में सूबेदार थे।
ये घटना मल्कजगिरी कमिश्नरेट जोन के तहत कपरा में जनप्रिया लेकफ्रंट अपार्टमेंट की बताई जा रही है। यहां एक परिवार और अपार्टमेंट एसोसिएशन के सदस्यों के बीच उस समय तीखी बहस हो गई, जब कथिततौर पर सोसायटी कमेटी के एक अज्ञात सदस्य ने सार्वजनिक बहस के दौरान एक निवासी को पाकिस्तानी और अवैध कब्जेदार कहा।
पाकिस्तानी बुलाए जाने पर भड़का युवक
युवक ने उसकी टिप्पणी पर कड़े शब्दों में पूछा, 'आप मुझे पाकिस्तानी कहने वाले होते कौन हैं? आपके पास क्या सबूत है? मेरे दादा भारतीय सेना में थे, आपको पता है? वो सूबेदार थे।' युवक ने आगे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे पाकिस्तानी बुलाना सरासर गलत है।
वीडियो में आगे एक महिला कहती सुनी जा सकती है, 'ये लोग कह रहे हैं कि हम पाकिस्तानी है और यहां बम लगाने आए हैं। हम मुसलमान है सिर्फ इसलिए हमें पाकिस्तानी बुलाया जा रहा है।'
पाकिस्तानी नहीं बोलना, मैं भारतीय हूं- युवक
युवक आगे उस शख्स को दिखाते हुए कहता है, 'वो मुझे पाकिस्तानी बोल रहा है। पाकिस्तानी नहीं बोलना, मैं भारतीय हूं।' इस दौरान युवक को पुलिस से शिकायत करते भी सुना जा सकती है। वहीं पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रही महिला आरोप लगाती है कि पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। पुलिस के हाथ में कुछ भी नहीं है। पुलिस के सामने सब हो रहा है, लेकिन वो सिर्फ खड़ी होकर तमाशा देख रही है।
पुलिस ने बयान किया दर्ज
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। पुलिस ने वीडियो की जांच और इसमें शामिल लोगों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 June 2026 at 11:29 IST