VIRAL VIDEO: 'आप पैसा कैसे नहीं देंगी...', 'मैडम जी' ने नहीं दिया भाड़ा तो कांपती आवाज में ड्राइवर ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, छलका दर्द
Mumbai Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक Uber ड्राइवर और एक महिला यात्री के बीच हुए विवाद का है, जहां सुरक्षित सफर के बाद भी महिला ने भाड़ा देने से मना कर दिया। इस वीडियो ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं में ड्राइवरों के अधिकारों और उनके हक की कमाई को कैसे सुरक्षित रखा जाए।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Mumbai Woman Refuses To Pay To Uber Driver: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में मुंबई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस छेड़ दी है। यह वीडियो एक Uber ड्राइवर और एक महिला यात्री के बीच हुए विवाद का है, जहां सुरक्षित सफर के बाद भी महिला ने भाड़ा देने से मना कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई की है। एक महिला ने रात करीब 2 बजे उबर ऑटो बुक किया था। ड्राइवर ने उबर ऐप के बताए रास्ते के हिसाब से महिला को सुरक्षित उसकी मंजिल यानी घर के गेट तक पहुंचा दिया। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब मंजिल पर पहुंचने के बाद महिला ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।
ड्राइवर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें वह कांपती हुई आवाज में अपना दर्द बयां कर रहा है। वीडियो में ड्राइवर को यह कहते हुए सुना जा सकता है- "आप पैसा कैसे नहीं देंगी..."
क्यों हुआ विवाद?
महिला का आरोप था कि ड्राइवर ने कोई और रास्ता लेने के बजाय हाईवे का रास्ता क्यों लिया। ड्राइवर ने बार-बार यही कहा कि उसने अपनी मर्जी से कोई रास्ता नहीं चुना है, बल्कि उबर ऐप में जो नेविगेशन दिखा रहा था, उसने ईमानदारी से उसी को फॉलो किया है।
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपने घर के गेट पर खड़ी है, अपना फोन चला रही है और पेमेंट करने में आनाकानी कर रही है। इस घटना के बाद इंटरनेट पर लोग ड्राइवर के समर्थन में उतर आए हैं।
यूजर्स का कहना है कि जब ड्राइवर ने ऐप के निर्देशानुसार अपना काम पूरा किया और रात के 2 बजे सुरक्षित छोड़ा, तो उसे उसकी मेहनत के पैसे हर हाल में मिलने चाहिए। कई लोगों ने उबर और ओला जैसे राइड-शेयरिंग ऐप्स से अपील की है कि भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए 'प्रीपेड' या पहले पेमेंट करने का नियम लागू होना चाहिए। लोगों ने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि रात के समय महिला यात्रियों को सर्विस देने वाले पुरुष ड्राइवरों के लिए भी जोखिम होता है, और ऐसे झूठे आरोपों या गैर-भुगतान से उन्हें बचाना जरूरी है।
जवाबदेही पर उठे सवाल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला सशक्तिकरण और जवाबदेही को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि सशक्तिकरण का मतलब अपनी जिम्मेदारियों को समझना भी है। रोजमर्रा की सेवाओं में इस तरह किसी गरीब ड्राइवर के पैसे न देना, सशक्तिकरण नहीं बल्कि जवाबदेही से भागना है।
फिलहाल, इस वीडियो ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं में ड्राइवरों के अधिकारों और उनके हक की कमाई को कैसे सुरक्षित रखा जाए।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 29 June 2026 at 18:36 IST