VIRAL: भोले के रंग में रंगे कांवड़िए, बाइक को बना दिया नंदी; भगवा वस्त्र पहन जल लेने निकला दंपति तो चौंके लोग, VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वीडियो तहलका मचा रहा है जिसमें वे नंदी की थीम वाली बाइक लेकर सड़कों पर निकले हैं। इस अनोखे वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।

Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सावन का महीना चल रहा है और हर ओर कांवड़ यात्रा जारी है। इस बीच एक कपल ने सभी का ध्यान खींचा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को भगवान शिव के वाहन नंदी का रूप दिया है। ऐसे में सड़कों पर चलती-फिरती 'नंदी' ने हर किसी को आकर्षित कर लिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की मोटरसाइकिल को नंदी की तरह सजाया गया है। पूरी बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वो दूर से सामान्य मोटरसाइकिल जैसी नहीं लगती। इसे देखकर ऐसा लगता है कि कपल नंदी पर सवार हो रखे हों। इसी खास लुक के कारण हर किसी की निगाहें इस पर टिक जाती है और लोग रुक-रुककर बाइक को गौर से निहारते हैं।

नंदी की थीम वाली बाइक पर कपल

वीडियो में बाइक पर एक कपल बैठा नजर आ रहा है। दोनों का पहनावा कांवड़ियों जैसा है। इसी लुक के साथ वे अपने अनोखे वाहन पर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। नंदी की थीम पर सजी ये बाइक इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। इसके जरिये इन दो कांवड़ियों की आस्था झलक रही है। उनका अपनी तरह से भक्ति दिखाने का अनोखा तरीका लग रहा है।

वीडियो देख लोग हुए हैरान

वीडियो को @iamvikasbaliyan नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘इन्हें सड़क पर देखकर ऐसा लग रहा है मानो दंपति नंदी पर सवार होकर जल लेकर लौट रहे हों।’

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

इसे देखने के बाद लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि India is not for beginners. ये लाइन उन चीजों के लिए इस्तेमाल की जाती है, जिनकी आमतौर पर उम्मीद नहीं की जाती। खैर, नंदी थीम वाली बाइक पर आपकी क्या राय है बताना मत भूलिएगा। 

यह भी पढ़ें: रनवे पर उड़ान भरने जा रहा था प्लेन, तभी फर्राटे भरती कार आ गई सामने; फिर जो हुआ... रूह कंपा देने वाला VIDEO VIRAL
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 August 2026 at 14:17 IST