वाइन शॉप के अंदर बंद हो गई प्रेग्नेंट बंदरिया, बोतल खोल खूब पी शराब और हो गई टल्ली, लोटपोट कर देगा वायरल हो रहा यह VIDEO

झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में स्थित ब्लॉक चौक पर एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक शराब की दुकान में अचानक एक बंदरिया घुस गई।

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद ही हैरान करने वाला और अजब-गजब मामला सामने आया है, जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। आमतौर पर आपने इंसानों को शराब के ठेके पर जाते और नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकतें करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी बंदरिया को मयखाने में घुसकर शराब का लुत्फ उठाते देखा है? 

रांची में बिल्कुल ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसने वहां मौजूद हर शख्स को हैरत में डाल दिया। इस अनोखी और मजेदार घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया और खुद अपनी आंखों से इस नजारे को देखने के लिए मौके पर दौड़ पड़ा।

वाइन शॉप में 'बिन बुलाए मेहमान' की एंट्री

रांची जिले के ओरमांझी स्थित ब्लॉक चौक पर शुक्रवार का दिन रोज की तरह ही सामान्य था। तभी वहां मौजूद एक शराब की दुकान में अचानक एक बंदरिया घुस गई। पहले तो वहां शराब खरीदने आए ग्राहक और दुकान के कर्मचारी इस अजीब नजारे को देखकर सहम गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह बंदरिया दुकान के अंदर क्या करने आई है और अब क्या करेगी।

दुकानदार को काटा, फिर गटक ली शराब

दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने जब इस बिन बुलाए मेहमान को भगाने की कोशिश की, तो बंदरिया आक्रामक हो गई। उसने दुकान से बाहर जाने के बजाय एक दुकानदार को ही काट लिया। डर के मारे दुकानदार और बाकी लोग अपनी जान बचाकर तुरंत दुकान से बाहर निकल गए। पूरा मैदान साफ मिलने के बाद बंदरिया ने बड़े ही मजे से दुकान में रखी शराब की एक बोतल उठाई और उसे पी लिया। ज्यादा शराब पीने के कारण बंदरिया पूरी तरह से 'टुन' हो गई और दुकान के अंदर ही एक कोने में आराम से लेटकर गहरी नींद में सो गई।

'शराबी' बंदरिया को देखने के लिए उमड़े लोग

इस अनोखे और अजीबोगरीब 'कारनामे' की खबर जैसे ही इलाके में आग की तरह फैली, वाइन शॉप के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई नशे में धुत इस बंदरिया को अपनी आंखों से देखना चाहता था। लोग अपने मोबाइल फोन निकालकर इस मजेदार घटना का वीडियो बनाने लगे और तस्वीरें खींचने लगे।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

बंदरिया के शराब पीकर दुकान में ही सो जाने के बाद मामले की जानकारी वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने बड़ी ही सावधानी से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया ताकि नशे में धुत्त इस बंदरिया को कोई शारीरिक नुकसान न पहुंचे। सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़ें - Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास... कबड्डी के फाइनल में ईरान को चारो खाने चित कर भारतीय महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 September 2026 at 11:30 IST