भरी महफिल में बरसे नोट... सिंगर के ऊपर बोरी भरकर लुटाए पैसे, सिर से पांव तक ढका; VIDEO VIRAL

एक धार्मिक आयोजन के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक सिंगर की गायकी से खुश होकर लोगों ने उस पर नोटों की बारिश की। वीडियो सोशस मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Gujarat Bhajan Singer Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया और अनोखा वायरल होता रहता है। कभी कोई अजीबोगरीब स्टंट, तो कभी कोई अलग तरह का कंटेंट लोगों का ध्यान खींच लेता है। इसी कड़ी में अब एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिंगर पर बोरा भरकर नोट बरसाए जा रहे हैं। इस धनवर्षा में सिंगर नोटों के ढेर में दबता नजर आया।

ये हैरान कर देने वाला वीडियो गुजरात के द्वारका जिले के खंभालिया का बताया जा रहा है। सिंगर ने धार्मिक आयोजन में पूरी श्रद्धा से भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।

भजन की धुन पर झूमे श्रोता

कार्यक्रम में मौजूद श्रोता भजन की धुन पर झूमते दिखाई दिए। सिंगर की गायकी ने लोगों को इतना इंप्रेस किया कि श्रद्धालु और दर्शक खुशी से मंच की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद उन्होंने सिंगर पर नोटों की बारिश शुरू कर दी।

सिंगर पर की नोटों की बारिश

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में लोगों ने हाथों में नोट लेकर सिंगर पर उड़ाए। लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, वैसे-वैसे लोग बैग और बोरियों से भरकर नोट उड़ाने शुरू कर दिए। इस कार्यक्रम में मंच पर इतनी धनवर्षा हुई कि सिंगर सिर से लेकर पैर तक ढक गया।

इसके बावजूद सिंगर ने गाना बंद नहीं किया और अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करता रहा। अब ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से सर्कुलेट हो रहा है।

नोटों के ढेर में दबा सिंगर कौन?

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे सिंगर का नाम गोपाल साधु बताया जा रहा है। ये गुजरात के प्रसिद्ध लोकगायक हैं। सिंगर गुजरात में लाइव सांस्कृतिक और कार्यक्रमों और लोक डायरों का आयोजन करता हैं। इसके अलावा सिंगर का यूट्यूब चैनल भी है।

यह भी पढ़ें: 'मैं भारत में कभी कामयाब नहीं होता...', टॉपर्स के 99% स्कोर देख अमेरिकी शख्स का चकराया माथा, VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 May 2026 at 21:10 IST