अपडेटेड 25 February 2026 at 14:48 IST

VIDEO: 'आप जूते का दाम बताइए, साथ में अपना भी...', मनीष कश्यप ने शादी समारोह में महिलाओं से जो कहा उसपर बवाल होना तय! जानिए पूरा मामला

मनीष कश्यप ने एक शादी समारोह में जूता चुराई की रस्म के दौरान मजाक में कहा कि जूते के साथ अपनी कीमत भी बता दो। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Viral Video: बिहार में यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वो एक बुलावे पर शादी अटेंड करने पहुंचे थे। शादी की चल रही रस्मों के बीच उन्होंने मजाक-मजाक में महिलाओं से कुछ ऐसा कह दिया, जिसने इंटरनेट का ध्यान खींच लिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीष कश्यप एक शादी समारोह में शामिल हुए हैं। वो दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर खड़े हैं। पूरा माहौल मस्ती-मजाक का है। उनके आस-पास दूल्हे की सालियां भी हैं जो हंसी-मजाक कर रही हैं।

जूता चुराई की चल रही थी रस्म

इस दौरान शादी की पॉपुलर रस्म जूता चुराई चल रही है। जूता चुराई की रस्म में सालियों ने दूल्हे राजा के जूते चुरा लिये। कई दफा मांगने के बावजूद उन्हें जूते नहीं मिले। सालियों ने रस्म के मुताबिक, पैसों की डिमांड की। तभी मनीष कश्यप कहते सुने गए कि जूते के साथ अपना भी दाम बताइए।

मनीष कश्यप ने मजाक में क्या कहा?

वायरल क्लिप में मनीष कश्यप ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हमारे दूल्हे राजा का जूता साली लोगों ने चोरी कर लिया है। आप जूते का दाम बताइए, साथ में अपना भी। हम तैयार हैं।' उनकी इस बोली पर बगल में खड़ी महिलाएं कहती हैं, 'अपना कैसे बताएंगे? हमारी कोई कीमत नहीं है।'

शादी का वीडियो वायरल

ये वीडियो कब का है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां कुछ इसे शादी की रस्म के दौरान हल्का मजाक बता रहे हैं, वहीं कुछ मनीष कश्यप के ऐसे बोल की आलोचना कर रहे हैं।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

एक यूजर ने लिखा, 'शादी-ब्याह में ऐसे मजाक होते रहते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'साली से मजाक मस्ती हो रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मस्ती-मजाक चल रहा है, ज्यादा टेंशन मत लो।' एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, 'हमारे गांव के बारात में अभी कूटा के बाहर फेंका हुआ मिलता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमेशा सोच-समझकर बोलना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'घटिया इंसान है ये, जिसे बोलने की तमीज नहीं है।' वहीं कुछ ने जनसुराज को टैग करते हुए लिखा, 'आपके नेता औरत का दाम लगा रहे है , इसपर आप का कोई मत है?' बता दें कि मनीष कश्यप जनसुराज से जुड़े हैं और खुद को ‘Son Of Bihar’ बताते हैं। 

यह भी पढ़ें:  Pakistan: दिल जवां तो उम्र क्या! 70 के हकीम बाबर ने 22 साल की लड़की से की शादी, अब हनीमून पर कहां जाने की प्लानिंग?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 14:48 IST