अपडेटेड 1 February 2026 at 09:51 IST

उर्फी जावेद को भी टक्कर! जब गोलगप्पे वाली जैकेट पहन अचानक घूमने लगा शख्स, लोगों के उड़ गए होश- VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पानीपुरी जैकेट पहने शख्स वायरल हो रहा है। इसमें युवक अचानक सड़कों पर अनोखी जैकेट पहनकर घूमने लगा, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: पानीपुरी, गोलगप्पा या पुचका... स्ट्रीट फूड एक नाम अनेक! इसे जिस नाम से भी पुकारा जाए, इसके लिए भारतीयों का प्यार बेशुमार है। ये भारतीय स्ट्रीड फूड में काफी फेमस है। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी भर आता है। सिर्फ यही नहीं, पानीपुरी के लिए लोगों का क्रेज भी देखने लायक होता है, लोग इसका लुत्फ उठाने के लिए मीलों का रास्ता तय कर अपने फेवरेट पानीपुरी स्टॉल तक पहुंच जाते हैं। खैर, इस बार पानीपुरी को लेकर एक युवक का अलग ही पागलपन देखने को मिला। उसने पानीपुरी खाने की बजाय उसे 'पहन' लिया।

पानीपुरी पहन लिया? आप सोच रहे होंगे कि इसका क्या मतलब है? दरअसल, एक युवक ने एक ऐसी जैकेट पहनी जिसके एक हिस्से पर गोलगप्पे है, जबकि दूसरे हिस्से पर पुदीने का तीखा और चटपटा पानी। मतलब शख्स को देख ऐसा लग रहा है कि उसने पानीपुरी का पूरा स्टॉल ही शरीर पर पहन रखा है।

युवक ने पहनी पानीपुरी ड्रेस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हवा महल के बाहर है। युवक से ज्यादा उसके कपड़े आकर्षण का केंद्र रहे। उसकी जैकेट ने झट से हर किसी का ध्यान खींच लिया। वीडियो को साधारण जैकेट नहीं, बल्कि गोलगप्पा जैकेट है। युवक चलता-फिरता पानीपुरी स्टॉल मालूम पड़ रहा है।

अनोखी जैकेट देख लोगों के उड़े होश

वीडियो में युवक कहता है, 'मैं जयपुर में हवा महल के सामने ये स्पेशल जैकेट पहनकर आया हूं। इस जैकेट के एक साइड में पानीपुरी और दूसरी में उसका पानी भरा हुआ है। जैसे ही मैं यहां आए पब्लिक के रिएक्शन देखने लायक है।'

युवक को देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में उसे अपने कैमरे में कैद करने की होड़ मच गई। हर कोई हैरानी से उसे देख रहा है। लोग इस पानीपुरी जैकेट को देख अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान कोई युवक को देख हंसता तो कोई उसे कैमरे में कैद करता दिखा।

वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा तहलका

इस वीडियो को @nitesh.experiment नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जो महज एक महीने पुराना है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'पानीपुरी जैकेट।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है।

लोग बोले- AI पानीपुरी वाला

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स इसे एआई बता रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि युवक उर्फी जावेद को टक्कर दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'AI बहुत खतरनाक है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कह दो कि ये AI है।' एक और यूजर ने लिखा, 'AI पानीपुरी वाला।' खैर, वीडियो पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा।

यह भी पढ़ें: VIDEO: फूड स्टॉल के पास बैठा था कुत्ता, युवक को देख खाने की तरफ किया इशारा; फिर हुआ कुछ ऐसा जिसने नेटिजंस का जीत लिया दिल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 09:50 IST