अपडेटेड 19 March 2026 at 14:48 IST
Dhurandhar 2 का ऐसा चढ़ा बुखार... 'टेक्निकल गुरुजी' ने UAE से पकड़ी फ्लाइट और मूवी देखने पहुंच गए दिल्ली, खुद शेयर किया VIDEO
Dhurandhar Fan Crazy Video: धुरंधर: द रिवेंज देखने के लिए एक व्यक्ति ने दुबई से दिल्ली तक की लंबी यात्री की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Dhurandhar Fan Crazy Video: आज 19 मार्च और गुरुवार का दिन है और पूरे देश में बस 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की गूंज है। फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुक है। लेकिन इसका असली जलवा तो 18 मार्च बुधवार को देखने को मिला। जब 'पेड प्रीव्यू' के दौरान थिएटर्स हाउसफुल रहे। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ऐसी लहर है कि हर कोई बस इसी की चर्चा कर रहा है। लेकिन इस बीच, एक शख्स ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी हैं।
सिर्फ एक फिल्म के लिए दुबई से दिल्ली का सफर
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग 'नेक्स्ट-लेवल कमिटमेंट'कह रहे हैं। यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि मशहूर टेक इन्फ्लुएंसर टेक्निकल गुरुजी गौरव चौधरी का है। गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसका कैप्शन था कि क्या होता है जब आप सिर्फ एक फिल्म देखने के लिए दुबई से दिल्ली की फ्लाइट लेने का फैसला करते हैं?
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल
जैसे ही यह वीडियो अपलोड हुआ, यह देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस गौरव के इस डेडिकेशन को देखकर दंग हैं। एक यूजर ने लिखा, फिल्म के लिए गजब का समर्पण, वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, क्या बात है भाई, पैसा हो तो ऐसा हो, वरना न हो! कुछ लोग इसे फिल्म की हाइप का सबसे बड़ा सबूत मान रहे हैं।
तकनीकी खराबी के कारण सिनेमाघरों में शो रद्द
तारीफों के बीच तकनीकी मुश्किलें फिल्म को क्रिटिक्स और प्रीव्यू दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, रिलीज के पहले दिन कुछ खट्टी-मीठी यादें भी रहीं। देश के कई हिस्सों से खबरें आईं कि 'तकनीकी खराबी' की वजह से कुछ सिनेमाघरों में शो या तो देरी से शुरू हुए या फिर रद्द करने पड़े।
दर्शकों की नाराजगी को देखते हुए फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी मांगी और स्थिति स्पष्ट की। इसके साथ ही, उन्होंने और कई दर्शकों ने एक खास अपील भी की है कि नो स्पॉइलर। धर ने गुजारिश की है कि जो लोग फिल्म देख चुके हैं, वे सोशल मीडिया पकहानी के ट्विस्ट रिवील न करें ताकि दूसरों का मजा किरकिरा न हो।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 14:44 IST