VIRAL: 'घिन्न आ रही, यही सरसों का तेल मार्केट में बिकेगा', टैंक में लगाई डुबकी, धोए बाल और छुड़ाई बदन की मैल... VIDEO देख भड़क उठे नेटिजन्स
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डुबकी लगाता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, तेल में वो बाल धोते और बदन की मैल छुड़ाता दिखाई दे रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक सरसों के तेल से भरे स्टोरेज टैंक में गोता लगाता नजर आ रहा है। वो खाने के तेल में बेखौफ होकर ऐसे डुबकियां लगा रहा है, जैसे पानी का कोई तालाब हो। चंद सेकंड के इस क्लिप ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेल के टैंक को बाथटब समझने की गलती कर बैठा है। वो इसमें कभी डुबकी मार रहा है, तो कभी अपने बदन की मैल छुड़ा रहा है। कभी पीठ तो कभी गर्दन रगड़-रगड़कर नहा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का जी मिचला उठा है। लोग कमेंट कर अपनी घृणा जाहिर कर रहे हैं।
वीडियो देख नेटिजन्स को आई घिन्न
आसपास के माहौल पर नजर डालें तो, यहां का माहौल किसी औद्योगिक परिसर जैसा नजर आ रहा है, जहां लोहें की छड़ें और फर्श पर तेल फैला हुआ है। टैंक के पास एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तेल की साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
गंदी हरकत देख भड़के यूजर्स
वीडियो को @KUNDAN00PATEL नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'सरसों के तेल के साथ यह भी होता है। बाजार के सरसों का तेल लेने से पहले यह जरूर सोच लेना मित्रों, कि जो तेल आप ले रहे हैं वह आपके मानकों पर सही है। यह देखकर मैं बहुत विचलित हूं। क्या इंसान ही इंसान को यहां पर नुकसान पहुंचाने की मानसिकता रखता है?'
युवक की इस अजीबोगरीब और गंदी हरकत को देखकर नेटिजन्स भड़क गए हैं और लोग कह रहे हैं कि इसे देखकर ही घिन आ रही है। चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खेलने वाले इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।
यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग
एक यूजर ने लिखा, 'शत प्रतिशत सरसों का तेल है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ लड़के आजकल इंस्टाग्राम पर रील बनाने चक्कर में कुछ भी करने लग जाते हैं।' तीसरे यूजर ने कहा, 'अरे भाई अब तो बाहरी सरसों का तेल खाने से जी घबरायेगा। ये तो सबकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो देखकर बहुत गुस्सा आ रहा है, यही सरसों का तेल मार्केट में बिकेगा।' एक और यूजर ने कहा, 'लोग दूसरों की जिंदगी और सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब तो बाजार से कुछ भी खरीदने में डर लगने लगा है।' यूजर्स इन लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 August 2026 at 20:15 IST