VIRAL VIDEO: भारतीय रेल की जनरल बॉगी के कमोड को युवक ने बनाया सीट, वीडियो देख नेटिजंस बोले- तो सीट कनर्फम हो गया...

आजकल इंटरनेट पर भारतीय रेलवे का एक ऐसा अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक शख्स ने जनरल बॉगी के कमोड को सीट बना लिया है।

भारतीय ट्रेनों में भारी भीड़ दिखना कोई नई बात नहीं है। त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में कोच के गेट, गैलरी और वॉशबेसिन के पास बैठकर सफर करते लोग अक्सर दिख जाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने भीड़ की इस गंभीर समस्या के बीच लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है। सीट न मिलने पर एक यात्री ने जो अनोखा 'जुगाड़' निकाला, उसे देखकर इंटरनेट यूजर्स दंग हैं।

'VIP सीट' पर सफर का अनोखा अंदाज 

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रेन के अंदर खचाखच भीड़ साफ देखी जा सकती है। पैर रखने तक की जगह न होने के कारण कई यात्री कोच के प्रवेश द्वार और गैलरी में ही फर्श पर बैठे हुए हैं। इसी बीच, कैमरे की नज़र ट्रेन के टॉयलेट पर पड़ती है, जहां एक शख्स आराम से वेस्टर्न कमोड को अपनी पर्सनल चेयर बनाकर बैठा हुआ है। भीड़ के इस दौर में उसने सफर पूरा करने के लिए इसी जगह को अपना ठिकाना बना लिया। इस पूरे नजारे को वहीं खड़े एक सह-यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब हर जगह छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर 'मिस्टर मजनू' का जलवा

इस मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mr_majnu_7845 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अपलोड होने के बाद से ही इस वीडियो को अब तक 11.8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, यह वीडियो किस रूट का है और कौन सी ट्रेन का है, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सभी एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, Bro has a VIP seat। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, Special reservation seat! वहीं एक अन्य यूजर ने नोटिस किया, जब तक भाई ने कैमरा नहीं देखा था, तब तक वह राजा की तरह सफर का मजा ले रहा था।

ये भी पढ़ें - Heatwave India Vs Europe: भारत में 50 डिग्री 'नॉर्मल', तो यूरोप में 40 डिग्री पर ही क्यों मच जाता है हाहाकार? भारतीय कहने लगे- ‘हम तो इसमें भी चाय पीते हैं’

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 30 June 2026 at 14:54 IST