VIDEO VIRAL: रील बाज पत्नी से परेशान पति पहुंचा हरिद्वार, पहले उसकी फोटो पर कई बार थूका, चढ़ाई माला और फिर जिंदा ही कर दिया पिंडदान
Viral Video: इन दिनों एक पति का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। उसने जिंदा पत्नी का ही पिंडदान कर दिया।
Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में अमूमन हर कोई वायरल होने की चाह रखने लगा है। इसी कड़ी में लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि, कई बार यहीं आदत रिश्तों में तनाव का कारण बन जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सकते में डाल दिया है।
वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे के मुताबिक, एक पति अपनी पत्नी के लगातार रील बनाने की आदत से बेहद परेशान था। ऐसे में उसने अपनी पत्नी के जिंदा रहते ही उसका पिंडदान कर दिया।
पत्नी की तस्वीर पर थूका फिर...
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हरिद्वार में हरकी पैड़ी में एक युवक ने कथिततौर पर अपनी पत्नी की तस्वीर पर कई बार थूका। इसके बाद उसने तस्वीर को गंगा में प्रवाहित कर दिया। इसके बाद उसने पिंड को जल में डाला और फूल अर्पित किया।
महिला ने भी पति पर लगाए आरोप
युवक ने जिस महिला का पिंडदान किया, अब उसका बयान भी सामने आ गया है। महिला का नाम नेहा अरोड़ा बताया जा रहा है। उसने अपने पति अमित अरोड़ा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
गंदी रील बनाने के आरोप गलत- नेहा
नेहा अरोड़ा का कहना है कि उनके पति ने जो वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट की है उससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि उन पर गंदी रील बनाने का आरोप लगाए जा रहे हैं, जो गलत है। उनके मुताबिक, उनके अकाउंट पर इस तरह की कोई सामाग्री मौजूद नहीं है।
दोनों का जल्द होने वाला है तलाक!
नेहा का कहना है कि वो अपने पति से करीब दो महीनों से अलग रह रही हैं। तलाक की प्रक्रिया अदालत में चल रही है। नेहा का आरोप है कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा करते थे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। काफी लंबे समय तक सबकुछ सहने के बाद बच्चों के लिए अलग रहने का फैसला किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 May 2026 at 19:57 IST