अपडेटेड 13 March 2026 at 12:14 IST

VIDEO: अधेड़ की हरकत से परेशान हुई लड़की, बगल की अपर कोच से लगातार लगा घूरने; फिर जो हुआ... वो VIRAL है

Viral Video: इन दिनों एक अधेड़ उम्र के शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी गंदी निगाहों से लगातार लड़की को घूरे जा रहा है। असहज लड़की ने उसकी इस हरकत को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय सुरक्षा और सम्मान हर यात्री का अधिकार है। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जो लोगों को असहज कर देती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बिल्कुल इसी तरह का मामला सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक उम्रदराज शख्स पैक्ड प्राइवेट स्पेस में किसी लड़की को लगातार घूर रहा है। उसकी इस हरकत ने लड़की को असहज होने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो को देख किसी का भी खून खौल उठेगा।

जब लड़की पर टिकीं अधेड़ की नजरें 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्लीपर बोगी में अधेड़ उम्र का व्यक्ति अपने बगल में बैठी लड़की को घूरे जा रहा है। शुरू में वो उसे नजरअंदाज कर देती है। लेकिन जब उसे असहज महसूस होने लगता है तो वो उसकी इस हरकत को रिकॉर्ड करने लग जाती है।

घूर-घूरकर किया परेशान

इस वीडियो में एक लड़की का आरोप है कि ट्रेन में सफर करने के दौरान एक उम्र दराज शख्स उसे काफी समय तक घूरता रहा। इस स्थिति में उसे अपनी सुरक्षा के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने की सूझी। इसके बाद उसने वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर डाल दिया। ऐसी सोच रखने वालों को सबक सिखाने के लिए इसे एक सॉफ्ट तरीका कहा जा सकता है।

गंदी निगाहों से तंग आकर वीडियो किया रिकॉर्ड 

लड़की अपनी एक दूसरी वीडियो में बताती है कि जिस अपर बर्थ पर वो अधेड़ व्यक्ति बैठा है, वो उसकी नहीं है। जब उस बर्थ का पैसेंजर आता है, तब उसे वो सीट छोड़नी पड़ती है। लेकिन जब तक वो उस सीट पर होता है, उसकी गंदी निगाहें लगातार लड़की पर बनी रहती है।

वीडियो को मिले 4 करोड़ व्यूज!

इस वीडियो को प्रीती सिंह @pritysingh28.official नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'किसी को जज करने से पहले आपको उसकी पूरी कहानी पता होनी चाहिए। मैंने कैमरा इसलिए ऑन किया, क्योंकि मैं असहज थी। किसी अटेंशन या कंटेंट के लिए मैंने कैमरा ऑन नहीं किया।' अब ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लगभग 4 करोड़ लोग देख चुके हैं।

लोगों ने यूं किया रिएक्ट

वहीं कमेंट सेक्शन में मिली-जुली प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। महिलाओं ने इससे रिलेट करते हुए हाँ कि उन्हें भी अक्सर पब्लिक प्लेस में ऐसी हरकतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ ने लिखा कि काश ये रील इस आदमी के घरवालों तक पहुंच जाए।

यह भी पढ़ें: 'मैं भूल ही गया कि भूख भी लगी है', रुंधे गले से बोला डिलीवरी बॉय- VIDEO

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 12:14 IST