अपडेटेड 6 February 2026 at 19:34 IST
Mumbai: बीच सड़क पर 15 मिनट तक लड़की से छेड़छाड़ करता रहा युवक, विरोध करती रही लेकिन घसीटता रहा; शर्मसार करने वाली घटना CCTV में कैद
छत्रपति संभाजीनगर से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात सुनसान सड़क पर एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना हुई है। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है जो तेजी से वायरल हो रही है।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। ऐसी घटना महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करते हैं। शहर के क्रांति चौक पुलिस स्टेशन में आने वाले नागेश्वरवाड़ी इलाके में रात को सुनसान सड़क पर से गुजर रही युवती के साथ एक युवक ने बदसलूकी की है। करीब 15 मिनट तक सड़क पर शर्मसार करने वाली घटना हुई। वहां, से गुजर रहे राहगिरों से लड़की ने मदद भी मांगी, मगर किसी ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना बीते 31 जनवरी 2026 की रात करीब 3:27 बजे की है। एक युवती अकेले सड़क पर पैदल जा रही थीं, तभी एक युवक ने अचानक उसके सामने आकर खड़ा हो जाता है और उसे गलत तरीके से पकड़ने लगता है। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने युवती को दबोच लिया, उन्हें जमीन पर घसीटा और लगभग 15 मिनट तक छेड़छाड़ व शारीरिक उत्पीड़न करता रहा।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
वीडियो में आरोपी युवक जोर जबरदस्ती करता नजर आ रहा है। कभी लड़की को सड़क पर घसीटता तो कभी गोद में उठा लेता है। इस दौरान युवती खुद को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आ रही है। चिल्ला-चिल्लाकर मदद भी मांग रही है। मगर सूनसान सड़क पर कोई मदद के लिए नही आया। यह घटना शहर के मध्यवर्ती इलाके नागेश्वरवाड़ी की है, जो क्रांति चौक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है।
आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोपी ने रात के सन्नाटे और सुनसान सड़क का फायदा उठाते हुए युवती के साथ ऐसी हरकतें की। CCTV सामने आने के बाद पुलिस पीड़ित लड़की और आरोपी के तलाश में जुट गई है। मामले में युवती की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे या नहीं?
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 17:23 IST