Monalisa Farman: लाल सूट और खुले बालों में मोनालिसा, पति फरमान की बाहों में अठखेलियां... विवादों को भूलकर कपल ने शेयर किया रोमांटिक पल; VIDEO
Monalisa Farman: महाकुंभ के दौरान रातों-रात इंटरनेट पर सनसनी बनीं मोनालिसा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी इस खुशी की वजह और कोई नहीं, बल्कि उनके पति फरमान खान हैं। फरमान से शादी के बाद मोनालिसा की जिंदगी में जैसे खुशियों की बहार आ गई है, और उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट इसी बात का सबूत हैं।
Monalisa Farman: महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फोटोशूट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। मोनालिसा ने अपने परिवार और समाज की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी फरमान खान के साथ शादी कर ली है। सुरक्षा के साये में हुई इस शादी के वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं अभी हाल में पति संग रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सोशल मीडिया पर दिखा रोमांटिक अंदाज
शादी के बाद मोनालिसा अपने 'हैप्पी स्पेस' में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति फरमान के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा एक पार्क जैसी लोकेशन में दुपट्टा लहराते हुए दौड़ रही हैं।फरमान उन्हें प्यार से गोद में उठा लेते हैं।दोनों की खिलखिलाहट साफ बयां कर रही है कि वे तमाम विवादों के बावजूद एक-दूसरे के साथ सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
फेसबुक से शुरू हुई दास्तां, पुलिस स्टेशन में ली शरण
मोनालिसा और फरमान की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। इनकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, इस रिश्ते के लिए राह आसान नहीं थी। मोनालिसा का आरोप है कि उनके पिता और परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और उन पर किसी और से शादी करने का दबाव बना रहे थे।अपनी मोहब्बत को मुकम्मल करने के लिए मोनालिसा ने मार्च 2026 में तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई और सुरक्षा घेरे के बीच ही मंदिर में फरमान के साथ सात फेरे लिए।
विवादों के घेरे में शादी
मोनालिसा की इस शादी को लेकर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस रिश्ते पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं उनके डायरेक्टर सनोज मिश्रा का कहना है कि मोनालिसा 'लव जिहाद' का शिकार हुई हैं। फरमान ने एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया है।
सनोज मिश्रा ने यहां तक दावा किया कि मोनालिसा का ब्रेन वॉश किया गया है। दूसरी ओर, मोनालिसा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने डायरेक्टर पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उन्हें गलत तरीके से छूते थे और अब उनके निजी जीवन में दखल दे रहे हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 7 April 2026 at 19:35 IST