Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा पर टूटा दुखों का पहाड़, फूट-फूटकर क्यों रोई, करियर शुरू होने से पहले ही खत्म?
सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद लोगों को मोनालिसा की चिंता सताने लगी है। साथ ही सवालिया निशान उनके उस फिल्मी करियर पर खड़े हो रहे हैं, जो शुरू भी नहीं हुआ था।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ से इंटरनेट सेंसेशन बनी माला बेचने वाली मोनालिसा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब मोनालिसा की लाइफ में बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया है। उनके साथ फिल्म बना रहे डायेक्टर सनोज मिश्रा को बीते दिन दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच मोनालिसा को फूट-फूटकर रोते भी देखा गया। किस वजह से वायरल गर्ल की आंखों में आंसू आए, वो साफ नहीं है। हालांकि कई लोग इसे सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जोड़ रहे हैं। साथ ही सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या मोनालिसा का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया?
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म में लेने का ऐलान किया था। इसके बाद मोनालिसा ने एक्टिंग की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी। इस बीच सोमवार (31 मार्च) को सनोज की गिरफ्तारी रेप के एक मामले में हो गई।
मोनालिसा का रोते हुए वीडियो हुआ वायरल
इस बीच मोनालिसा का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें पहले एक कमरे में बैठकर किसी से बात करते देखा जा सकता हैं। फिर जैसे ही मोनालिसा घर से बाहर आती हैं तो उसकी आंखों से आंसू रुकते नजर नहीं आ रहे। यूं उन्हें रोता देख परिवार के लोग संभालने लगते हैं।
मोनालिसा की इस वायरल वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग इसे सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से भी जोड़ते नजर आए।
क्यों हुई सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी?
जान लें कि दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सनोज मिश्रा को बीते दिन 31 मार्च को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। सनोज पर छोटे कस्बे की एक लड़की ने कई बार दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक वो सनोज मिश्रा से इंस्टाग्राम टिकटॉक के जरिए मिली थीं। पीड़िता का आरोप है कि सनोज मिश्रा ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर बुलाकर कई बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने इस दौरान उसे फिल्मों में काम दिलाने की भी बात कही थी। इसके बाद पीड़िता मुंबई आकर उसके साथ रहने लगी। वहां भी वह उसका शोषण करता रहा और कई बार उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित लड़की ने यह भी कहा है कि आरोपी ने इस दौरान उसका तीन बार जबरन गर्भपात कराया था।
अब मोनालिसा के करियर का क्या होगा?
सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद लोगों को मोनालिसा की चिंता सताने लगी है। साथ ही सवालिया निशान उनके उस फिल्मी करियर पर भी खड़े हो रहे हैं, जो अबतक शुरू भी नहीं हुआ था।
कत्थई आंखों वाली मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। इसके बाद सनोज मिश्रा ने दावा किया था कि वह मोनालिसा को अपनी फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" में कास्ट कर रहे हैं। मोनालिसा फिल्म के लिए एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ले रही थीं। इस बीच ही अब सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद प्रोजेक्ट का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। देखना होगा कि मोनालिसा और उनके करियर का आगे क्या होता है?
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 April 2025 at 11:55 IST