अपडेटेड 23 March 2026 at 19:26 IST
VIDEO: सिलेंडर खाली है या भरा... बिना तौले कुछ समझ नहीं आता? घर पर अपनाएं ये आसान तरीका, झटपट चल जाएगा पता, ये ट्रिक हुआ वायरल
Viral LPG Trick: किचन में रखा हुआ सिलेंडर कब खत्म हो जाए, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अब ऐसे में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है कि जिससे आप बेहद आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका सिंलेंडर कब खत्म होगा? आइए जानते हैं।
Viral LPG Trick: देशभर में LPG सिलेंडर को लेकर लोग बेहद परेशान है, ऐसे में Instagram पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप घर बैठे ही 'LPG gas level check' कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी मशीन की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप भी पता लगाना चाहते हैं कि आपका सिलेंडर कब खत्म होगा तो एक बार इस लेख को जरूर पढ़ें।
गीले कपड़े से इस तरह चेक करें गैस
अक्सर खाना बनाते समय सबसे बड़ा डर यही होता है कि कहीं बीच में ही गैस सिलेंडर खत्म न हो जाए। कई बार हम सिलेंडर उठाकर वजन का अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह तरीका हमेशा सटीक नहीं होता। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैस चेक करने का एक बेहद आसान और 'जादुई' तरीका बताया गया है।इस तरीके को आजमाने के लिए आपको किसी मशीन या भारी-भरकम मेहनत की जरूरत नहीं है। बस एक गीला कपड़ा ही आपका काम आसान कर देगा। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
स्टेप 1- सबसे पहले एक साफ कपड़े को पानी में भिगो लें।
स्टेप 2- इस गीले कपड़े से पूरे सिलेंडर को अच्छी तरह पोंछ लें, ताकि सिलेंडर की सतह पूरी तरह गीली दिखे।
स्टेप 3- अब सिलेंडर को करीब 2 से 3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और ध्यान से देखें कि क्या बदलाव हो रहा है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है ये ट्रिक
यह ट्रिक सिर्फ एक कच्चा अनुमान दे सकती है, इसे 100% सटीक मानना गलती होगी। वहीं,एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा कि 'गैस का तो पता नहीं, पर सिलेंडर चमक जरूर जाएगा' वहीं, कई लोगों का कहना है कि हमारी मम्मियों के पास तो 'इनबिल्ट सेंसर' होता है, वे बिना किसी ट्रिक के बता देती हैं कि गैस कब खत्म होगी।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 19:26 IST