VIDEO: 'दिल लगा लिया...' गाने पर बच्चों ने किया ऐसा एक्ट, नेटिजंस को याद आए प्रीति जिंटा-जिम्मी शेरगिल; यूजर्स बोले- ओरिजिनल से भी ओरिजिनल
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो बच्चों का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि लोगों को प्रीति जिंटा और जिम्मी शेरगिल की याद आ गई। वीडियो को लोग रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गए हैं।
Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल बड़े-बुजुर्ग क्या बच्चे भी धमाल मचा रहे हैं। यहां उनके ड्रामेबाजी से लेकर टैलेंट तक सबकुछ देखने को मिलता है। इसी कड़ी में इन दिनों नन्हे स्कूली बच्चों का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने ऐसा एक्ट किया कि 'दिल है तुम्हारा' के प्रीति जिंटा और जिम्मी शेरगिल की याद दिला दी।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बच्चा और नन्ही बच्ची 'दिल लगा लिया' गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। इसमें दोनों की परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि उनमें ओरिजनल स्टार्स की झलक देखने को मिल रही है। यानी उनका एक-एक स्टेप हुबहू प्रीति और जिम्मी शेरगिल से इंस्पायर है। उनके स्टेप को बच्चों ने बड़ी बारीकी से कॉपी किया है।
बच्चों के स्टेप्स से कॉस्टयूम तक इंस्पायर
वीडियो में दोनों बच्चों की मेहनत साफ नजर आ रही है। लड़के ने एक्टर और लड़की ने एक्ट्रेस के स्टेप को ऐसा कॉपी किया की असली और नकली डांस में मिलान कर पाना मुश्किल हो रहा है। बच्ची ने पिंक कलर का लहंगा पहना है और सिर पर घूंघट ओढ़ा है, वहीं लड़के ने कुर्ता-पायजामा और जैकेट कैरी की, साथ ही सिर पर पगड़ी बांधी। इन बच्चों के सिर्फ डांस स्टेप्स ही नहीं, बल्कि कॉस्टयूम भी किरदारों से इंस्पायर हैं।
वीडियो को मिले 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज
नन्हे बच्चों के स्टेप और एक्सप्रेशन देखने लायक है। इस परफॉर्मेंस के बाद आप भी वीडियो को रिपीट मोड पर देखने पर मजबूर हो जाएंगे। वायरल वीडियो @abdullajanovagulnoz नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसे 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। पहले आप ये VIDEO देख लीजिए…
यूजर्स बोले- सुपर से भी ऊपर परफॉर्मेंस
कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। लोग बच्चों के परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, 'कितनी बार देखूं?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं रियल आर्टिस्ट।' एक और यूजर ने लिखा, 'Omg ओरिजिनल से भी ओरिजिनल, माइंड ब्लोइंग।' अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुपर से भी ऊपर परफॉर्मेंस।’ एक और यूजर ने कहा, 'इतनी कम उम्र में शानदार परफॉर्मेंस।' एक अन्य ने कहा, 'तारीफ कम पड़ गई यार।' कमेंट सेक्शन में इसी तरह के ढेरों रिएक्शंस हैं, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। खैर, बच्चों की परफॉर्मेंस आपको कैसी लगी, बताना मत भूलिएगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 11:26 IST