'आप मुझे बादल जितनी सुंदर लगती हो', जब नन्हे बच्चे ने मां की खूबसूरती की बयां, दिल हार बैठे नेटिजंस- VIRAL VIDEO

मां के निस्वार्थ प्यार को इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चे ने जितनी बखूबी समझा, उसने हर किसी का दिल छू लिया। तभी तो उसने बताया कि डांट खाने के बाद भी वो रोते हुए सबसे पहले अपनी मां की ही गोद ढूंढता है। इस नन्हे बच्चे ने अपनी मां से इतनी सादगी और मासूमियत से बात की कि देखने वालों का दिल पिघल गया।

Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: कहते है दुनिया में मां के प्यार की कोई तुलना नहीं! ये बात इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में बखूबी देखने को मिल रही है। मां का गुस्सा झेलने और डांट खाने के बाद भी उन्हें ही तलाशना इसी निश्छल प्यार प्रमाण है। वीडियो में नजर आ रहे बच्चे की सादगी और उसकी मां से हुई बातचीत की मासूमियत ने लाखों नेटिजंस का दिल जीत लिया।  

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी मां के साथ बेहद सादगी और मासूमियत से बातचीत करता नजर आ रहा है। मां-बेटे के इस बातचीत ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।

बच्चे का दिल छू लेने वाला जवाब

वीडियो में मां अपने बच्चे से पूछती है कि वह मम्मा के गुस्सा होने पर भी मम्मा के पास ही क्यों आता है। इस दौरान बच्चे ने जो जवाब दिया वो वाकई अनमोल था। बच्चे ने कहा कि आप बहुत अच्छे और बहुत ही सुंदर लगते हो। बहुत ही क्यूट लगते हो। मैं आपको बता नहीं सकता कि आप कितने प्यारे हो।

मां की खूबसूरती को अपने अंदाज में किया बयां

बच्चा अपने अंदाज में खूबसूरती को बयां करते हुए बताता है कि उसकी मां बादल जितनी सुंदर लगती है। उसने आगे कहा कि गुस्सा करने पर मां की ही याद आती है क्योंकि मम्मी तो मम्मी होती है। मम्मी को भुला नहीं सकते। क्यूट लड़के ने अपने हिसाब से मां की अहमियत बताते हुए कहा कि मम्मी के बिना खाना कोई नहीं बनाता। इस छोटी सी क्लिप ने लोगों को भावुक कर दिया।

‘प्यार बहुत प्यारा, लेकिन वजह उससे भी ज्यादा प्यारी’

वीडियो को @wiggle_bear_ नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'जब आपका टॉडलर आपको याद दिलाता है कि मां का टाइटल कभी नहीं बदला जा सकता। प्यार बहुत प्यारा था, लेकिन वजह उससे भी ज्यादा प्यारी थी।'

बच्चे की बात पर दिल हारे यूजर्स 

वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'भविष्य में एक अद्भुत लेखक बन सकता है। 'बादल जितने सुंदर लगते हो' लाइन ने दिल छू लिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस लड़के की हर रील देखकर और सुनकर मुझे रोना आ जाता है, क्यों छोटू, क्यों?' एक अन्य ने कमेंट किया, 'ओह बेटा आप कितने प्यारे हो, सच्ची! आपकी मम्मी बहुत भाग्यशाली हैं जो आप उन्हें मिले हो।'

यह भी पढ़ें: 'कुत्तों ने दौड़ाया तो लंगड़ा भाग खड़ा हुआ...', दिव्यांग भिखारी के भेष में फ्री की रोटियां तोड़ रहा था युवक, अचानक ऐसे खुली पोल- VIDEO VIRAL
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 June 2026 at 14:54 IST