टेबल पर शराब की बोतल, हाथ में पैग और साथ में सिगरेट का कश...ढाबे पर बैठकर गुरुजी ने लिखी 'छात्रों की किस्मत', हिला देगा 'नशेबाज' मास्टर का ये Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें कुछ मास्टर्स नशा करते हुए छात्रों की कॉपी चेक कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं और शर्मनाक हरकत बता रहे हैं।
Viral Video: महाराष्ट्र के शिक्षा हब कहे जाने वाले लातूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षकों की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ शिक्षक सड़क किनारे एक ढाबे पर बैठकर शराब पीते और सिगरेट पीते हुए छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं चेक करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
वीडियो में दिखाई दे रही जानकारी के मुताबिक, यह घटना लातूर की है, जिसे लंबे समय से "लातूर पैटर्न" के कारण शिक्षा का बड़ा केंद्र माना जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक खुलेआम शराब और सिगरेट का सेवन करते हुए कॉपियां जांच रहे हैं। यह दृश्य सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
कार्रवाई और जांच
मामले के सामने आते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की लापरवाही कितने समय से जारी थी।
शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद "लातूर पैटर्न" की साख पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर इस तरह से कॉपियों का मूल्यांकन होगा, तो छात्रों के भविष्य के साथ न्याय कैसे हो पाएगा। सोशल मीडिया पर शिक्षकों की इस हरकत पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहला मामला नहीं है जब महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले सतारा में एक परीक्षा केंद्र पर छठी कक्षा के छात्रों को दसवीं की परीक्षा की तैयारी में मदद करते हुए पाया गया था। वहीं 2026 की शुरुआत में बारहवीं की परीक्षाओं में नकल और मुंबई के कॉलेजों में रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसे मामले भी सामने आ चुके हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 April 2026 at 12:54 IST