दो भाई, दोनों तबाही... 7 साल के बच्चे का गाना सुन दिग्गज सिंगर शान के उड़े होश, 200 मिलियन लोग देख चुके वायरल VIDEO
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर दो बच्चे छाए हुए हैं, जिन्होंने अपने सुरों की जादू से लोगों को पागल बना दिया है। फैंस की मानें तो ये दो भाई हैं और दोनों तबाही हैं। इनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी दोनों के मुरीद हैं और कई बार वीडियो पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Viral Video: किसी ने सच ही कहा है- मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता... हौसलों से उड़ान होती है। सोशल मीडिया के जमाने में अगर आपमें हुनर है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। जरूरी नहीं कि इसके लिए शुरुआत में ही आपको बड़ा मंच मिल जाए, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करते रहें तो वो दिन दूर नहीं, जब सफलता आपके कदम चूमेगी।
इन दिनों सोशल मीडिया पर दो बच्चे छाए हुए हैं, जिन्होंने अपने सुरों की जादू से लोगों को पागल बना दिया है। फैंस की मानें तो ये दो भाई हैं और दोनों तबाही हैं। इनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी दोनों के मुरीद हैं और कई बार वीडियो पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं।
ये बच्चा नहीं सबका 'बाप' है
हम बात कर रहे हैं दो भाईयों की। बड़े भाई का नाम है किशोर मंडल और छोटे का कृष मंडल। कुछ दिनों पहले 7 साल के कृष की मुलाकात दिग्गज सिंगर शान से हुई थी। बच्चे ने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि शान जैसे अनुभवी कलाकार के भी होश उड़ गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि 7 साल का बच्चा, ऐसे कैसे गा सकता है। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो को 200 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इतना ही नहीं 200 मिलियन से ज्यादा फैंस इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं।
बच्चे का गाना सुन सिंगर शान भी हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि दिग्गज सिंगर शान इस बच्चे का गाना सुन रहे हैं। 7 साल के कृष ''जा रांझन-रांझन-रांझन, तू भी क्या याद रखेगाजा... हीर ने तेनु छोड़ दिया।'' गाने को इस अंदाज में गा रहा है जिसे सुनकर शान हैरान हैं। वो ज्यादा कुछ बोल तो नहीं पा रहे, लेकिन उनका एक्स्प्रेशन बहुत कुछ बयां कर रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी ढेर सारा प्यार लूटा रहे हैं और अब तक इसे 200 मिलियन से ज्यादा लोफ़ देख और वीडियो को लाइक कर चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव भी हैं मुरीद
दोनों भाइयों का वीडियो शेयर करने का अंदाज भी अलग है। बड़े भाई का नाम किशोर मंडल है और उनका उम्र भी ज्यादा नहीं है। दोनों अपने घर पर वीडियो शूट करते हैं। दोनों भाइयों की आवाज ने दुनिया को पागल बना दिया है। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी दोनों के मुरीद हैं और कई बार वीडियो देखकर कमेंट्स में तारीफ कर चुके हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट किशोर मंडल के नाम से ही है और 12.7 मिलियन लोग इसे फॉलो करते हैं।
इसे भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर नहीं गंभीर-अगरकर 'राज' में सबसे बड़ा झटका इस खिलाड़ी को लगा, टीम में रहते हुए भी कम हुआ रुतबा
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 09:18 IST