अपडेटेड 13 August 2025 at 09:05 IST
घोड़े को अपने नन्हे-नन्हे हाथों से इशारा करके बुलाता रहा मासूम, जब आया आगे तो ऐसा हो गया बच्चे का हाल, VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक छोटा सा बच्चा घोड़ा देखकर एक्साइटेड हो जाता है। ये वीडियो देख आपका दिल पिघल जाएगा।
Viral Video: जानवरों और इंसानों के बीच एक ऐसा अनकहा रिश्ता होता है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि आजकल लोग इंसानों से ज्यादा अपने बेजुबान पालतू जानवरों से ज्यादा अटैच हो रहे हैं। ऐसा ही प्यार दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें घोड़े को देखकर एक छोटे से बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
ये वीडियो @AMAZlNGNATURE नाम के एक एक्स हैंडल ने अपलोड किया है जिसे देख आपके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ जाएगी। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अस्तबल में घोड़े को देखने कई लोग गए होते हैं।
घोड़े को देख खुश हुआ नन्हा मासूम
घोड़े को देखकर वो छोटा सा बच्चा काफी खुश हो जाता है और अपने नन्हे-नन्हे हाथों से इशारा करके घोड़े को बुलाता रहता है। जिस तरह से वो अपनी उंगलियां चला रहा था, उसे देख आप मुस्कुराने लगेंगे। उसका ये क्यूट अंदाज देख नेटिजंस का दिल पिघल गया है।
वीडियो में आगे दिख रहा है कि कैसे वो घोड़ा भी बच्चे के बार-बार बुलाने पर आगे आ जाता है। जिसके बाद बच्चा उस घोड़े का मुंह पकड़ लेता है और उसे तुरंत गले लगा लेता है। उस समय उसके चेहरे पर जो बड़ी सी मुस्कान थी, उसे देखकर समझा जा सकता है कि जानवर को देख वो कितना खुश हो रहा था।
वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्स यूजर ने कैप्शन में लिखा- “घोड़ा उस बच्चे का इनविटेशन नहीं ठुकराता जो उसे दुलारने के लिए बुलाता है”। अब ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा- ‘ये कितना क्यूट है। घोड़ों को वैसे भी उनके जेंटल नेचर के लिए जाना जाता है। खासतौर पर जब वो बच्चों के करीब होते हैं’। तो वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘घोड़े शुरू से ही इंसानों से वफादारी का रिश्ता बनाते हैं’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 August 2025 at 09:05 IST