अपडेटेड 30 November 2022 at 15:10 IST

Kerala Lesbian Couple: लेस्बियन कपल के ब्राइडल फोटोशूट ने लगाई इंटरनेट पर आग, दोनों दुल्हन के लिबास में दिखीं

Adhila Nasarin and Fathima Noora: केरल की दो लड़कियों ने अपने ब्राइडल फोटोशूट (Bridal Photoshoot) से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

Follow :  
×

Share


| Image: self

Adhila Nasarin and Fathima Noora: केरल की दो लड़कियों ने अपने ब्राइडल फोटोशूट (Bridal Photoshoot) से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस फोटोशूट में दोनों लड़कियां दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये दोनों लड़कियां एक-दूसरे (lesbian couple from Kerala) से प्यार करती हैं और जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं।

गौरतलब है कि इनकी कहानी कुछ महीने पहले भी वायरल हुई थी जब उन्हें साथ में रहने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। ये लव स्टोरी है अधिला नसरीन (Adhila Nasarin) और फातिमा नूरा (Fathima Noora) की जो अपने नए ब्राइडल फोटोशूट (wedding photoshoot) के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

केरल की दो लड़कियों का ब्राइडल फोटोशूट हुआ वायरल

बता दें कि अधिला नसरीन और फातिमा नूरा समलैंगिक विवाह करना चाहती हैं जिससे पहले उनके ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। उनकी तस्वीरें तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही हैं जिसमें दोनों दुल्हन के रूप में तैयार होकर अपने प्यार को सेलिब्रेट करती देखी जा सकती हैं। उनकी समलैंगिक शादी की चारों ओर चर्चा हो रही है। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन एक दिन शादी के बंधन में भी बंधना चाहेंगी।

हालांकि, दोनों के एक होने की राह इतनी भी आसान नहीं थी। रिश्ता समलैंगिक होने के कारण दोनों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अधिला नसरीन और फातिमा नूरा को उनके माता-पिता ने अलग कर दिया था जिसके बाद अधिला ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अधिला ने केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद उनके हक में फैसला सुनाया गया। 

अब दोनों जल्द शादी कर सकते हैं जिसे देखने के लिए उनके फॉलोअर्स उत्साहित हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक और क्यूट तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

ये भी पढ़ेंः America: 51 साल पहले हो गई थी अगवा, इस तरह सालों बाद अपने परिवार से मिली

ये भी पढ़ेंः Viral: Pakistan की अनोखी लव स्टोरी; नौकर के हाथ का मटन खाकर दिल हार बैठी मालकिन, फिर किया ये…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 30 November 2022 at 15:03 IST