अपडेटेड 13 February 2026 at 14:44 IST

VIRAL: शख्स को सिखाया सिविक सेंस... फुटपाथ पर चढ़ाई स्कूटी तो चट्टान की तरह खड़ी हो गईं दादी, सड़क पर भेजकर ही मानीं; VIDEO

Viral Video: ये वीडियो केरल के कोझिकोड का बताया जा रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने यातायात नियम तोड़ने वाले एक शख्स को सबक सिखाया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: X

Viral Video: लोग अक्सर समय बचाने और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए गलत साइड चले जाते हैं लेकिन वो ये नहीं समझते कि इससे दूसरों को असुविधा हो रही है। केरल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग महिला एक शख्स को सिविक सेंस सिखाती नजर आ रही है।

ये वीडियो केरल के कोझिकोड का बताया जा रहा है जिसमें उस बुजुर्ग महिला ने यातायात नियम तोड़ने वाले एक शख्स को सबक सिखाया। वो आदमी जाम से बचने के लिए सड़क की जगह फुटपाथ पर जा रहा था लेकिन दादी ने उसकी ये मनमानी चलने नहीं दी।

दादी ने फुटपाथ पर आने नहीं दी स्कूटी

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे शख्स मेन रोड पर जाम को देखते हुए धीरे से अपनी स्कूटी फुटपाथ पर ले आता है। वहां एक बुजुर्ग महिला पहले से खड़ी होती है और उससे वापस सड़क पर जाने के लिए कहती है। पहले तो वो आदमी उस महिला को नजरअंदाज करते हुए स्कूटी आगे ले जाने की कोशिश करता है लेकिन वो महिला चट्टान की तरह डटकर उसके सामने खड़ी हो जाती है। इतना ही नहीं, वो महिला समझदारी दिखाते हुए अपना फोन भी निकाल लेती है और उसका वीडियो बनाने लगती है। 

जब लाख कोशिशों के बाद भी दादी उसे आगे फुटपाथ पर जाने नहीं देती तो उस आदमी को मजबूरन अपनी स्कूटी लेकर मेन रोड पर ही जाना पड़ता है। इस पूरे वाक्ये को ऊपर छत पर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है। जब दादी की नजर वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पर पड़ती है तो वो मुस्कुराते हुए उसे थंप्स अप दिखाती है। 

शख्स को सिखाया ‘सिविक सेंस’

अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग दादी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आमतौर पर लोग इन चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं लेकिन दादी ने उसे सबक सिखाने की ठानी। वीडियो पर कमेंट्स भी भर-भरकर आ रहे हैं। एक ने लिखा- ‘दादी ने सिखा दिया उसे सिविक सेंस’, तो दूसरे ने कमेंट किया- ‘महिला ने सही किया, ऐसे लोग यातायात नियमों को मिसयूज करते हैं’। कुछ लोगों ने सवाल भी किया कि क्या ये स्क्रिप्टिड वीडियो तो नहीं है।

ये भी पढ़ेंः एक फीमेल सुपरस्टार, एक 90s का हीरो… स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के सेट पर आपस में भिड़े! बड़े पर्दे पर नहीं होगी रिलीज?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 14:44 IST