अपडेटेड 13 October 2025 at 16:59 IST
VIRAL: करवा चौथ पर व्रत रख महिला कर रही थी डांस, तभी गम में बदल गई खुशी; नाचते-नाचते स्टेज पर गिरी धड़ाम और मौत; VIDEO
करवा चौथ 2025 के त्योहार वाले दिन की एक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना हरियाणा के करनाल की बताई जा रही है।
करवा चौथ 2025 के बीतने के बाद हरियाणा के करनाल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर एक औरत ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। इस मौके पर महिला लोगों के साथ जश्न मनाते हुए डांस कर रही थी। डांस करने के दौरान ही उसे दिल का दौरा पड़ा और वह स्टेज पर ही गिर गई, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
करनाल के दर्दनाक हादसे ने तोड़ा लोगों का दिल
करवा चौथ के दौरान करनाल की एक सोसाइटी में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे थे। बॉलीवुड गानों पर डांस करते वक्त लाल साड़ी पहनी हुई एक महिला अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ देर में उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही महिला गिरती है, मंच पर मौजूद लोग घबरा जाते हैं और उसे संभालने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को देखकर शोक जता रहे हैं।
देशभर में मनाया गया करवा चौथ
बता दें कि साल 2025 का करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया गया था। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति कि लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चांद देखकर ही अपना व्रत तोड़ती हैं। करनाल की यह घटना इस पर्व की खुशी के बीच एक दर्दनाक झटका दे गई है।
मध्य प्रदेश से भी हुआ था दर्दनाक हादसा
मध्य प्रदेश के गुना जिले में भी एक और दुखद घटना हुई थी। करवा चौथ का व्रत रखी एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार में जीप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक जीप की रफ्तार इतनी तेज थी कि ब्रेक लगाने के बावजूद वह बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दंपत्ति करीब 20 फीट दूर जा गिरे। जीप आगे जाकर एक पेड़ से टकराई, जिससे पेड़ उखड़ गया। इस हादसे से इलाके में मातम छा गया।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 13 October 2025 at 16:59 IST