Bhuban Badyakar Accident : 'कच्चा बादाम' गाने वाले भुबन सड़क हादसे में घायल
Kacha badam singer bhuban Badayakar Accident : जनता के बीच लोकप्रिय हुए 'कच्चा बादाम' फेम भुबन सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Kacha badam singer bhuban Badayakar: सोशल मीडिया पर आजकल 'कच्चा बादाम' गाना खूब वायरल हो रहा है। ये गाना इतना वायरल हुआ कि बड़े-बड़े सेलिब्रेटी भी इस गाने में डांस करते हुए रील बना रहे हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि इस गाने को गाने वाला कलाकर कोई बड़ा सिंगर नहीं है, बल्कि एक रेहड़ी वाला है, जो कच्चा बादाम गाते हुए गली-गली घूमकर मूंगफली बेचता है। हाल ही अपने नए गाने से वो खूब सुर्खियों रहे हैं। मूंगफली बेचते हुए इस कलाकर का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया सेंसेशन पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता का नाम भुबन बड्याकर हैं। हालांकि आज इनके फैंस के लिए एक दुखद खबर भी है। जानकारी के अनुसार हाल ही में जनता के बीच लोकप्रिय हुए 'कच्चा बादाम' फेम एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। 28 फरवरी को उनका एक कार एक्सीडेंट हो गया। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भुबन बड्याकर को ज्यादा चोटें नहीं आई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कच्चा बादाम फेम
सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत करने के दौरान दी है। भुबन बड्याकर ने बताया कि उनके चेहरे पर चोटें आई हैं, लेकिन अब वे ठीक हैं। स्वस्थ होने के साथ ही वापस वो अपने गानों की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। भुबन को पिछले हफ्ते कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में समप्लेस एल्स पब में लाइव परफॉर्म करते देखा गया था। चकाचौंध जैकेट और नए रॉकस्टार अवतार में बड्याकर पहले के मुताबिक काफी अलग नजर आ रहे थे। भुबन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव का रहने वाले हैं। वह अपने गाने 'कच्चा बादाम' के वायरल होने की वजह से रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। उनका पहला वीडियो 'एकतारा' नाम के एक यूट्यूब अकांउट ने अपने चैनल पर अपलोड किया था। सिर्फ दो महीने में वीडियो को 2.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और भुबन को प्रशंसा मिल रही है।
ये भी पढ़ें : Jeep Compass Trailhawk: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास ट्रेलहॉक, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 1 March 2022 at 15:47 IST