डोनाल्‍ड ट्रंप के डिनर पार्टी में फायरिंग के बाद मची भगदड़ में दिखा कुछ ऐसा, दारू की बोतलें चुराते कैमरे में कैद हुई पत्रकार- वायरल VIDEO में दावा

Journalist Stealing Wine Bottles Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो 25 अप्रैल को आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में मची तबाही के दौरान का बताया जा रहा है। इसमें एक पत्रकार को मंहगी शैंपेन की बोतल को कथित तौर पर चोरी कर रही है। इस दौरान का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Journalist Stealing Wine Bottles Video Viral | Image: X

Journalist Stealing Wine Bottles Video Viral: अमेरिका के सबसे हाई-प्रोफाइल आयोजनों में शामिल व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान 25 अप्रैल की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोली चलने की आवाज ने पूरे माहौल को दहला दिया। इस घटना ने न सिर्फ मौजूद लोगों में दहशत फैलाई बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी दौरान का एक हैरान करने वाला वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वहां मौजूद पत्रकार पर शराब चोरी करने का दावा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें इस पूरी घटना के अलग-अलग पहलू नजर आ रहे हैं। हालांकि एक वीडियो ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें गोलीबारी से ज्यादा कथित तौर पर चोरी की घटना चर्चा में आ गई है।

पत्रकारों की हरकत पर उठे सवाल

वायरल वीडियो में कुछ महिला पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल से शराब की बोतलें उठाते हुए देखा गया है। वीडियो में कुछ लोग हंसते हुए, सेल्फी लेते हुए और माहौल को हल्के में लेते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ होटल स्टाफ हॉल को खाली कराने में जुटा हुआ था। एक महिला जिसे पत्रकार बताया जा रहा है, वह काले कोट में मेज के पास जाकर एक नहीं बल्कि दो शराब की बोतलें उठाते हुए दिख रही है, जिससे इस घटना पर नई बहस छिड़ गई है। इस वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह शराब की बोतलों को चुरा रही है। हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पत्रकार शराब की बोतलें चुरा रही है, लेकिन 'रिपब्लिक भारत' किसी भी प्रकार का कोई भी दावा नहीं करता है। सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक इस खबर में जानकारी दी जा रही है।

 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला 31 वर्षीय संदिग्ध कोल टॉमस एलन इस घटना के पीछे बताया जा रहा है। गोली चलने की आवाज सुनते ही हॉल में मौजूद मेहमानों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ ही पलों में यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम संकट में बदल गया।
घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने एक तेज आवाज सुनी, जो उन्हें ट्रे गिरने जैसी लगी। उन्होंने कहा कि आवाज काफी दूर से आई थी और हमलावर उस इलाके में प्रवेश नहीं कर पाया था। ट्रंप ने आगे बताया कि वाशिंगटन डीसी में उस शाम काफी हलचल रही, लेकिन सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने तेजी और बहादुरी से कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाल लिया और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: G Pay-PhonePe करते हैं यूज तो आप के लिए जरूरी खबर, RBI की नई प्‍लानिंग
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 26 April 2026 at 12:35 IST