अपडेटेड 10 January 2026 at 08:36 IST

Dhoom Viral Boy: इंस्टाग्राम वर्ल्ड में वायरल बॉय 'धूम' की चर्चा, लेकिन बंदा है कौन?

Dhoom Viral Boy: 'कृष का गाना सुनेगा... दिल ना दिया, दिल ना दिया ले बेटा...' इस रील ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वायरल बॉय 'धूम' ने धूम मचा दी है। आखिर ये धून है कौन? वायरल होने के बाद धूम के जीवन में कितना बदलाव आया है? आइए जानते हैं।

Follow :  
×

Share


Dhoom Viral Boy | Image: Instagram

Dhoom Viral Boy: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील धूब वायरल हो रही है। इसमें एक लड़का कहता है, 'कृष का सुनेगा गाना... कृष का? दिल ना दिया, दिल ना दिया ले बेटा…' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल बॉय 'धूम' की धूम देखने को मिल रही। जिसे GenZ बेहद पसंद कर रहे हैं। लेकिन ये वायरल बॉय धूम है कौन?

झारखंड के जमशेदपुर की गलियों से निकलकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाले धूम का असली नाम पिंटू प्रसाद है, जिन्हें अब दुनिया 'धूम' के नाम से जानती है। उनकी कहानी जितनी फिल्मी लगती है, उससे कहीं ज्यादा दर्दनाक है। पहली नजर में पिंटू किसी छोटे बच्चे जैसे दिखते हैं, लेकिन असल में उनकी उम्र करीब 32 साल है। उनके मासूम चेहरे के पीछे संघर्षों के दर्द की कहानी छिपी है।

बचपन से अनाथ और संघर्ष करता पिंटू

पिंटू उर्फ धूम की जिंदगी कभी आसान नहीं रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए बताया था कि बचपन में ही उनके माता-पिता का साया उनके सिर से उठ गया था। सहारा देने के लिए दादा-दादी थे, लेकिन समय के साथ वे भी चल बसे। परिवार में अब दो भाई और एक बहन हैं। पिंटू कहते हैं कि उनकी बहन उनका बहुत ख्याल रखती है और बीमारी के दिनों में खाना दे जाती है, लेकिन गरीबी ने उन्हें दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया।

पेट पालने के लिए किए हर छोटे-बड़े काम

जिंदा रहने के लिए पिंटू ने वो सब किया जो एक आम इंसान सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कचरा बीनने से लेकर शौचालय साफ करने तक का काम किया। यहां तक कि मरे हुए जानवरों को ठिकाने लगाने और झाड़ू लगाने जैसा काम भी उन्होंने बिना हिचकिचाहट के किया। पिंटू गर्व से कहते हैं कि हालात चाहे कितने भी बुरे क्यों न रहे हों, उन्होंने कभी चोरी का रास्ता नहीं चुना।

ये भी पढ़ें - 10 January 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों पर शनि भारी! यात्रा में बरतनी होगी सतर्कता, जानें किसे होगा धन लाभ?

'धूम' बनने का सफर

पिंटू ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। फिल्म 'कृष' का गाना 'दिल ना दिया' गाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ और रातों-रात वे इंटरनेट सेंसेशन बन गए। इस गाने ने उन्हें 'धूम' की पहचान दिलाई। हालांकि, पिंटू नशे की लत का शिकार हो गए थे और कुछ लोग उनके भोलेपन का फायदा उठाकर महज 10-20 रुपये देकर उनसे रील बनवाते थे, ताकि खुद लाखों व्यूज पा सकें। 'कृष का गाना सुनेगा... दिल ना दिया, दिल ना दिया ले बेटा' इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 January 2026 at 08:18 IST