अपडेटेड 17 August 2023 at 20:47 IST
फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं ये जापानी लड़की, भारत से करती हैं बेहद प्यार... जानिए कौन हैं यूट्यूबर मायो?
जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने यूट्यूबर मायो के साथ ‘जेलर’ के सुपरहिट पर वीडियो बनाया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
जापान की एक यूट्यूबर जिनका नाम मेयो हैं, वो फर्राटेदार हिंदी बोलने के लिए खूब सुर्खियों में रहती हैं। मेयो रहने वाली जापान की हैं, लेकिन उन्हें भारत और हिंदी भाषा से अलग ही लगाव हैं।
खबर में आगे पढ़ें...
- जापानी राजदूत के साथ यूट्यूबर का वीडियो छाया
- कौन हैं हिंदी बोलने वाली जापानी यूट्यूबर मायो?
- भारत से क्यों हैं मायो को इतना प्यार?
जापानी राजदूत के साथ बनाया वीडियो
जापानी यूट्यूबर मेयो एक जापानी राजदूत के साथ वीडियो शेयर करने के बाद से सुर्खियों में छाई हैं। दरअसल, उन्होंने जापान के राजदूत भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी के साथ रजनीकांत की Jailer फिल्म के गाने Kaavaalaa पर ऐसी रील वीडियो बनाई, जो हर तरफ छा गई हैं। इस वीडियो में राजदूत हिरोशी सुजुकी और यूट्यूबर मायो ने बेहद ही शानदार अंदाज में डांस करते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की जुगलबंदी की ये वीडियो वायरल हो गई है, जिसे लोग काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।
इसके साथ ही लोगों के मन में ये जानने की उत्सुकता भी हो रही है कि आखिर ये यूट्यूबर मायो कौन हैं, जो भारत से इतना प्यार करती हैं?
यह भी पढ़ें: Jailer के गाने ‘Kaavaalaa’ पर थिरके जापान के राजदूत, फिर रजनीकांत स्टाइल में पहना काला चश्मा, Video वायरल
हिंदी बोलने वाली जापानी लड़की
मायो की पहचान एक मशहूर यूट्यूबर के तौर पर होती हैं। उनका मायो जापान (Mayo Japan) के नाम से एक यूट्यूबर चैनल है। यहां वो भारत और जापान से जुड़े वीडियोज बनाती हैं। अपने यूट्यूब चैनल के बायो में उन्होंने लिखा है- "मैं हिंदी बोलने वाली जापानी लड़की हूं।" मायो का भारत के साथ एक अलग ही जुड़ाव हैं। वह भारत के कल्चर से लेकर यहां के खान-पान, त्योहार समेत तमाम चीजों से बेहद ही प्यार करती हैं।
मायो को काफी अच्छी हिंदी आती हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने जापान की ओसाका यूनिवर्सिटी में चार साल हिंदी में पढ़ाई की है। साथ ही भारत में रहकर भी मायो ने हिंदी सीखी है।
पिता ने किया भारत के बारे में जानने के लिए प्रेरित
मायो बताती हैं कि उनके पिता ने उन्हें भारत के बारे में समझने, वहां घूमने और हिंदी सीखने के लिए प्रेरित किया था। वह भी भारत से बेहद ही प्यार करते थे और अक्सर भारत जाया करते थे। भारतीय खाना भी मायो को बेहद ही पसंद हैं। उन्होंने बताती हैं कि गोलगप्पे और दही भल्ले का काफी लुफ्त उठाती हैं। साथ ही वह बॉलीवुड के गाने पर रील्स बनाती हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है।
वहीं Jailer फिल्म के गाने पर वीडियो बनाने को लेकर मायो कहती हैं कि जापान में रजनीकांत भी काफी फेमस हैं। यहां बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं। कुछ जापानी तो उनकी फिल्में देखने के लिए भारत तक जाते हैं। ऐसे में रजनीकांत के प्रति प्यार को दिखाने के लिए उन्होंने जापानी राजदूत के साथ यह वीडियो बनाया, जो काफी वायरल हो रहा है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 August 2023 at 20:42 IST