अपडेटेड 15 February 2026 at 11:40 IST

VIRAL: मेहमान बनकर पहुंचा चोर, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के पीछे से बैग लेकर हुआ फरार... जयपुर की शादी से सामने आया चौंकाने वाला VIDEO

Jaipur Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर जयपुर की एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मेहमान बनकर वहां घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देता दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Follow :  
×

Share


जयपुर की शादी में चोरी की घटना | Image: Instagram

Jaipur news: जयपुर की एक शादी का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक चोर मेहमान बनकर शादी में पहुंचा और  स्टेज से ही दुल्हन का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में लाखों की ज्वेलरी थी। घटना जगतपुरा इलाके के चंदन वन बिलवा में आयोजित शादी समारोह की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि रिसेप्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान चोर ने भीड़ का फायदा उठाया और मौके से बैग लेकर रफूचक्कर हो गया।

स्टेज पर खड़े थे दूल्हा-दुल्हन तभी…

वारदात 7 फरवरी की बताई जा रही है। रिसेप्शन में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर परिजनों और रिश्तेदारों से आशीर्वाद ले रहे थे। वीडियो में साफ तौर पर देखने मिल रहा है कि चोर बड़े ही शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया।  

घटना CCTV में हो गई कैद

वीडियो में देखने मिल रहा है कि चोर धीरे-धीरे स्टेज के पास पहुंचता है। आगे दूल्हा-दुल्हन मेहमानों संग मिलने और फोटो खिंचवाने में बिजी होते हैं। समारोह में काफी भीड़ मौजूद थी। इस बीच मौका मिलते ही उसने दुल्हन का बैग उठा लिया। इसके बाद चोर ने चालाकी दिखाते हुए बैग को अपने ब्लेजर में छिपाया और फिर हड़बड़ी के भीड़ में घुल-मिल गया और फिर मौके से निकल गया।

बैग में था ज्वेलरी और कैश

पीड़ित परिवार के मुताबिक 7 फरवरी की रात करीब 10:15 बजे बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम हो रहा था, इसी दौरान चोरी की यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि बैग में लगभग 4 लाख रुपये के गहने और नकदी रखी थी। पहले तो किसी को इसके बारे में पता नहीं चला, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब बैग नहीं मिला तो तलाश शुरू की गई। बाद में CCTV फुटेज खंगालने पर पूरा माजरा सामने आया।

परिवार ने शिवदासपुरा थाने में मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिला ने उठाई शिव की कांवड़, बुर्के में लगाए 'बम बम भोले' के नारे, Video Viral

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 11:40 IST