अपडेटेड 16 November 2025 at 14:53 IST
'जब से चढ़ल बा जवानी...', भोजपुरी गाने पर दूल्हे ने लगाए ऐसे ठुमके, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग; VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हे के डांस का अजब-गजब वीडियो छाया हुआ है, जिसे देख आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे।
Dulha Viral Video: नवंबर महीना शुरू होने के साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। इन दिनों हर ओर शादियों की रौनक है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े तरह-तरह के वीडियोज की भरमार है। फिलहाल इंटरनेट पर एक दूल्हे के डांस का अजब-गजब वीडियो छाया हुआ है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
मालूम हो कि शादियों में अक्सर दूल्हा-दुल्हन का डांस चर्चा में बना रहता है। कुछ दूल्हा-दुल्हन अपने किलर डांस मूव्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी क्लिप्स वायरल होते हैं जो हंसी-ठिठोली का कारण बन जाते हैं। इसी कड़ी में शादी से एक दूल्हे के जबरदस्त ठुमकों का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।
भोजपुरी गाने पर दूल्हे ने लगाए ठुमके
वायरल वीडियो में दूल्हा कोट-पैंट पहने नजर आ रहा है। सिर पर पगड़ी, गले में नोटों की माला और चेहरे पर जबरदस्त कॉन्फिडेंस लिए दूल्हा मनोज तिवारी के भोजपुरी गाने 'जब से चढ़ड बा जवानी' पर ऐसे ठुमके लगाता है कि हर कोई हैरानी से देखता रह गया। इस वीडियो को वहां मौजूद कुछ बारातियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
वीडियो देख लोगों ने यूं लिए मजे
इस वीडियो को @miss_aanya__9955 नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मेरी हंसी ही नहीं रुक रही।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रहने दे भाई, देखकर हंसी आ रही है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ना नाच ही आ रहा, ना शर्म।' एक अन्य ने लिखा, 'इसको तो शर्म नहीं आ रही, मैं शर्म से मरे जा रही हूं।'
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 November 2025 at 14:53 IST