अपडेटेड 9 November 2025 at 14:13 IST

साड़ी पहनी भारतीय महिला के दिवाने हुए रशियन, बना दिया सेलिब्रिटी, बेटे ने Video शेयर कर दिखाई झलक; साथ फोटो लेनी की लगी होड़

रूस की सड़कों पर जब एक भारतीय महिला साड़ी पहनकर निकली तो उसके साथ क्या हुआ, इलकी झलक उसके बेटे ने वीडियो शेयर कर दिखाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


रूस की सड़कों पर छाई भारतीय मम्मी | Image: Instagram

भारत के परिधान, कला, संस्कृति विदेशों में कितनी पसंद की जाती है, यह किसी से छिपी नहीं। अब तो कई मौकों पर विदेशी भी भारतीय रंग में रंगे नजर आते हैं। वहीं, विदेशों में अगर भारतीय महिला साड़ी पहनकर सड़कों पर निकल जाए तो फिर उसे सेलिब्रिटी ही बना दिया जाता है। ऐसा है एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहै है। वीडियो में बेटे ने दिखाया कि जब मम्मी रूस की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकली तो उसके साथ क्या हुआ?

भारत में विदेशी पर्यटकों को देखकर लोग सेल्फी लेने दौड़ पड़ते हैं, लेकिन विदेश में भारतीयों के साथ ऐसा कम ही होता है। मगर एक व्लॉगर ने रूस ट्रिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने दिखाया है कि जब उसकी मां साड़ी पहनकर रूस में घूमने निकली तो विदेशियों ने उन्हें सेलिब्रिटी बना दिया। साथ में सेल्फी लेने के लिए होड़ से मच गई।

रूस में छाई भारतीय महिला की सादगी

वीडियो में आंटी की सादगी और ट्रेडिशनल अटायर ने विदेशियों को इतना आकर्षित किया कि टूरिस्ट स्पॉट पर सबकी नजरें उन पर टिक गईं!  व्लॉगर अपनी फैमिली के साथ रूस के पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन रेड स्क्वायर पर घूमते दिख रहे हैं। जैसे ही उनकी मां साड़ी में नजर आती हैं, रूसी पर्यटक और लोकल्स उनके पास आकर फोटो क्लिक करना लगते हैं। भारतीय महिला भी मुस्कुराते हुए सबके साथ पोज दे रही हैं।

बेटे ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

बेटा हैरान होकर अपने पापा से कहते हैं, मम्मी यहां सेलिब्रिटी बन गई हैं, हमें तो कोई पूछ ही नहीं रहा! व्लॉगर आगे वीडियो में कह रहा है। भाई साहब, विदेश जाना हो तो अपने ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर जाओ। देखो, कितनी इज्जत मिल रही है! वे बताते हैं कि लोग रेड स्क्वायर को कम और मम्मी को ज्यादा घूर रहे हैं।

बाद में बेटे ने मम्मी से पूछता है कैसा लग रहा है तुम आज सेलिब्रिटी बन गई हो? जवाब में मां शर्माते हुए कहती हैं, "अच्छा लग रहा है। मैं तो हिरोइन बन गई! यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय यूजर्स कमेंट्स में प्यार बरसा रहे हैं  कोई कह रहा है 'आंटी जी ने भारत का मान बढ़ा दिया', तो कोई लिख रहा है 'साड़ी की पावर!' अब तक वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस पहुंची झूलन गोस्वामी-अंजुम चोपड़ा, फोटो वायरल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 November 2025 at 14:13 IST