अपडेटेड 16 February 2026 at 10:56 IST
IND vs PAK: टूटी टीवी, भड़की PAK एंकर और... टीम इंडिया से मिली शर्मनाक हार पर पाकिस्तानियों ने अपनी ही टीम को रगड़ा, खूब की बेइज्जती
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर एकतरफा मात दी। अब पाकिस्तानी फैंस अपनी हार नहीं पचा पा रहे हैं। कहीं टीवी तोड़ने, तो कही पाकिस्तानियों के अपनी ही टीम को नकारा करारने के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
Pakistani Reaction on T20 World cup 2026: श्रीलंका के कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर एकतरफा मात दी। टीम इंडिया ने ये मैच 61 रनों से जीता। भारतीय टीम के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान की अवाम बेहद दुखी नजर आई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक तमाम फैंस का दिल टूट गया। पाकिस्तानी फैंस अपनी हार नहीं पचा पा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान फैंस के तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। कहीं कोई टीवी तोड़ रहा है, तो कहीं पाकिस्तानी लोग अपनी ही टीम को नकारा करार रहे हैं।
भारत से मिली हार के बाद भड़के पाकिस्तानी
भारत की जीत के बाद पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीवी फोड़ते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने पहले ईंट मारकर टीवी तोड़ी और फिर अन्य ने मिलकर उसे पूरी तरह चकनाचूर कर दिया।
पाकिस्तानी जनता ने फोड़ी टीवी और…
एक और वीडियो में युवक पाकिस्तानी टीम की हार से इतना खफा दिखा कि उसने पहले टीवी उठाकर फेंक दी। उसके चेहरे पर इस शर्मनाक हार का दर्द साफ झलक रहा है। वो बल्ले से मार-मारकर टीवी तोड़ फोड़ता दिख रहा है।
एक अन्य वायरल वीडियो में कुछ फैंस पाकिस्तान की जीत का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने केक भी तैयार कर रखा था। लेकिन खराब प्रदर्शन देखने के बाद उन्होंने केक का हुलिया बिगाड़ दिया। एक फैन ने गुस्से में केक उठाकर दूसरी फैन के मुंह पर पोत दिया।
एक्स पर वायरल वीडियो में पाकिस्तानी लड़की भी पाक खिलाड़ियों पर बरस रही है। उसका कहना है कि टीम को जब अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, तभी बेड़ा गर्क कर देती है। इस दौरान उन्होंने भी टीवी तोड़ने की कोशिश की।
पाकिस्तानी एंकर बोलीं- बेशर्मी की हद है…
दूसरी ओर एंकर भी पाक टीम को लताड़ने से नहीं चूकीं। पाकिस्तानी एंकर हुदा शाह कहा, 'बेशर्मी की हद है। हारना आपने था ही, थोड़ा सा चेज कर लेते और थोड़ी सी मेहनत कर लेते। बहुत खबरें आ रही थी कि जमकर प्रैक्टिस हो रही है। किस चीज की प्रैक्टिस की है इन्होंने? ये तो 100 भी नहीं कर पा रहे हैं। इंतेहा शर्मिंदगी हो रही है। हमें पहले ही लग रहा था कि बहुत बुरी बेइज्जती होनी है, लेकिन इस कदर बेइज्जती? मतलब इतने निकम्मे खिलाड़ी। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि इससे अच्छा होता हम इस मैच को नहीं खेलते और बहिष्कार के मसले पर अड़े रहते। कम से कम इस बेइज्जती से तो बच जाते।
PAK को 61 रन से हरा सुपर 8 के लिए क्वालीफाई भारत
बता दें कि 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक मुकाबले में भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 61 रन से शिकस्त दी। 176 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 114 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह बना ली। पाकिस्तान पर इस जीत के साथ भारत ने बड़ा विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 10:56 IST