VIRAL VIDEO: नशे में अंकल जी चले थे आशिकी लड़ाने, लड़की ने बीच सड़क पर कैमरे के सामने सिखाया तगड़ा सबक
Drunk Man Harasses Girl Viral Video: लड़की ने स्पष्ट किया है कि इस रील या वीडियो का मकसद किसी का अपमान करना नहीं है, बल्कि खासकर हैदराबाद जैसे बड़े और सुरक्षित माने जाने वाले शहर में यह जागरूकता फैलाना है कि महिलाओं के साथ होने वाली ऐसी हरकतें समाज में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Hyderabad News: सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बीच सड़क पर तगड़ा सबक सिखाती नजर आ रही है। यह मामला हैदराबाद का है, जहां एक नशे में धुत व्यक्ति ने सरेआम एक लड़की के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, लेकिन लड़की की हिम्मत ने उसके सारे नशे उतार दिए।
घटना कहां और कैसे हुई?
यह पूरी घटना हैदराबाद के बंडलागुड़ा जागीर इलाके में स्थित McDonald’s के बाहर की है। लड़की अपनी टीम के साथ वहां एक वीडियो शूट करने गई थी। उसका स्पष्ट कहना है कि उसने कोई भी ऐसे कपड़े नहीं पहने थे जो अनुचित हों या जिनसे किसी को कोई गलत इशारा मिले। यहां तक कि McDonald’s के अंदर उसने उस आदमी पर ध्यान भी नहीं दिया था।
छेड़छाड़ और टिशू पेपर वाली हरकत
बर्गर खाने के बाद जैसे ही लड़की बाहर आकर अपनी गाड़ी पर बैठी, अनीश अरविंदाक्षन नाम का एक 38 वर्षीय व्यक्ति उसके पास आया। लड़की के मुताबिक, उस आदमी ने उसे गलत तरीके से छुआ और उसे एक टिशू पेपर थमाते हुए कहा- "Be happy baby girl come to me" यह बोलकर वह वहां से जाने लगा।
लड़की ने किया पलटवार
लड़की को यह समझने में करीब 10 सेकंड लगे कि अचानक उसके साथ क्या हुआ है। जब लड़की ने उसका पीछा किया तो वह आदमी तेजी से अपनी कार की तरफ भागने लगा। लड़की ने जब उससे टिशू पेपर और नंबर के बारे में पूछा, तो पता चला कि वह बुरी तरह शराब के नशे में था। घबराहट में उस आदमी ने वह टिशू पेपर फाड़ दिया और अपनी जेब में रख लिया। जब वह आदमी घटना से मुकरने लगा, तो लड़की ने उसे भागने से रोकने के लिए उसकी कार की चाबियां निकाल कर अपने पास रख लीं।
सरेआम लगवाई उठक-बैठक
बातचीत के दौरान जब लड़की ने पूछा कि क्या वह शादीशुदा है, तो उसने माना कि उसकी एक पत्नी है। लड़की ने उसे सीधी चेतावनी दी कि या तो वह वहीं सड़क पर उठक-बैठक लगाए या फिर वह उसकी पत्नी को फोन करेगी। पहले तो आदमी ने अकड़ दिखाते हुए कहा, “जो करना है कर लो”, लेकिन काफी लंबी बहस के बाद उसे हार माननी पड़ी और उसने सरेआम सड़क पर उठक-बैठक लगाई।
वायरल वीडियो और उसका मकसद
करीब 60 सेकंड के इस वायरल वीडियो में लड़की नीली टी-शर्ट में गुस्से में नजर आ रही है, जबकि आरोपी आदमी मरून शर्ट में है। वहां खड़े बाकी लोग तमाशबीन बने यह सब देख रहे थे।
इस क्लिप को सोशल मीडिया पर कई पेजों द्वारा काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग महिला सुरक्षा और ऐसे मामलों में पब्लिक द्वारा लिए जाने वाले एक्शन पर बहस कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो लड़की ने अपने अकाउंट से भी पोस्ट किया है।
लड़की ने स्पष्ट किया है कि इस रील या वीडियो का मकसद किसी का अपमान करना नहीं है, बल्कि खासकर हैदराबाद जैसे बड़े और सुरक्षित माने जाने वाले शहर में यह जागरूकता फैलाना है कि महिलाओं के साथ होने वाली ऐसी हरकतें समाज में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 31 May 2026 at 19:18 IST