Viral Video: वर्क फ्रॉम बाइक! हैदराबाद में टंकी पर लैपटॉप खोलकर बाइक चला रहा था शख्स, वीडियो देख लोग बोले- अब इंक्रीमेंट पक्का

Viral Video: हैदराबाद में एक शख्स द्वारा बाइक की टंकी पर खुला लैपटॉप रखकर गाड़ी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस खतरनाक लापरवाही पर लोगों ने नाराजगी जताई है। वहीं, कुछ लोग बोल रहे हैं कि अब शख्स का इंक्रीमेंट पक्का हो गया।

Hyderabad Viral Video Laptop on Bike | Image: X

Hyderabad Bike Viral Video: सोशल मीडिया पर हैदराबाद का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर लोगों के बीच काम के बढ़ते दबाव और सड़क सुरक्षा को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में एक शख्स व्यस्त सड़क पर मोटरसाइकिल चला रहा है और उसने अपनी बाइक की पेट्रोल टंकी पर खुला हुआ लैपटॉप रखा हुआ है। 

गाड़ी चलाते समय भी वह लगातार लैपटॉप पर अपना ध्यान लगाए हुए है, जिसे देखकर राहगीर और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। एक कार में बैठे राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से यह लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा 

जैसे ही यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैला, लोगों ने इस पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। इंटरनेट यूजर्स इस बात को लेकर बेहद चिंतित दिखे कि आखिर दफ्तरों में काम का कितना ज्यादा दबाव है कि लोग अपनी जान की परवाह किए बिना इस तरह गाड़ी चलाने को मजबूर हैं। 

हालांकि, इसके साथ ही उस बाइक सवार की इस लापरवाही के लिए उसकी जमकर आलोचना भी की जा रही है। लोगों का कहना है कि काम की कोई भी जिम्मेदारी इतनी बड़ी नहीं हो सकती कि उसके लिए अपनी और सड़क पर चलने वाले दूसरे बेकसूर लोगों की जिंदगी को दांव पर लगा दिया जाए। वहीं, कुछ लोग हंसी उड़ाते हुए कह रहे हैं कि अब तो उसका इंक्रीमेंट पक्का होगा।

June 13, 2026

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी

यह मामला सामने आने के बाद हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस कमिश्नर ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि हर काम को करने का एक सही तरीका और सही समय होता है, लेकिन काम के नाम पर इस तरह अपनी जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक है। 

जिंदगी की कीमत पर न करें काम 

पुलिस कमिश्नर ने जनता को समझाते हुए आगे कहा कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय महज कुछ सेकेंड का ध्यान भटकना भी किसी भयानक दुर्घटना को न्योता दे सकता है। इससे न सिर्फ गाड़ी चलाने वाले को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों और दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। 

उन्होंने सभी नौकरीपेशा लोगों और युवाओं से जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की है और याद दिलाया है कि रोजी-रोटी कमाने की कोशिश में कभी भी अपनी सबसे कीमती चीज यानी अपनी जिंदगी को दांव पर नहीं लगाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri: 10वीं-ITI पास के लिए रेलवे में नौकरी पाने का आखिरी मौका; 11,127 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 14 जून, जानें अन्य डिटेल
 

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 18:01 IST