पत्नी को शॉपिंग कराने पहुंचे अंकल, दुकानदार से की अच्छी लाल चूड़ी दिखाने की डिमांड! बुजुर्ग कपल का VIDEO हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग जोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। एक अंकल अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने दुकान पहुंचे हैं। वे यहां पत्नी को उसकी पसंदीदा लाल चूड़ियां दिला रहे हैं। इस वीडियो ने नेटिजंस को भावुक कर दिया।

Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: 'प्यार जताने की कोई उम्र नहीं होती' ये कहावत इन दिनों वायरल हो रहे एक बुजुर्ग जोड़े पर सटीक बैठ रही है। एक बुजुर्ग पति अपनी पत्नी को दुकान में लाल चूड़िया दिला रहा है। इस दौरान वो कभी मोल-भाव करते हैं तो कभी अच्छी से अच्छी चूड़ी दिखाने की डिमांड करते हैं। इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में कपल एक दुकान के भीतर खड़ा है। वे यहां चूड़ियां सिलेक्ट कर रहे हैं। इस दौरान अंकल चूड़ी बेचनेवाले भैया से कुछ बात कर रहे हैं। शायद वे चूड़ियों का रंग या साइज से रिलेटेड बात कर रहे हैं। बगल में उनकी पत्नी खड़ी हैं जो चुपचाप कभी चूड़ी को, तो कभी अपने पति को निहार रही है।

अंकल ने पत्नी को दिलाई लाल चूड़ी

कुछ देर बाद, वो अपने हाथ से इशारा करते हुए बताती हैं कि उन्हें किस तरह की चूड़ियां चाहिए। वहीं मौके पर मौजूद लोग बुजुर्ग जोड़े को बेहद ध्यान से देख रहे हैं। इस पूरे मोमेंट को मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुजुर्ग जोड़े के बीच का प्यार और बॉन्डिंग हर किसी का दिल जीत रही है।  

‘उम्र ढली, लेकिन प्यार का रंग आज भी गहरा’

वीडियो को @sunil0333kumar नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'आस्था का पर्व। उम्र ढली, लेकिन प्यार का रंग आज भी गहरा है।' इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल शायद छठ पूजा या करवाचौथ से पहले शॉपिंग करने गया है।

यूजर्स ने खूब लुटाया प्यार

वीडियो को खबर लिखे जाने तक महज एक दिन के भीतर बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'आज दुकानदार ने भी कुछ तो सीखा ही होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेनिफेस्ट कर रही हूं।' एक अन्य ने लिखा, 'आंटी कितनी खुश हैं।'

यह भी पढ़ें: VIDEO: हाथ में दीया और छलनी... पति की गर्दन में टांग फंसाकर पत्नी ने की करवा चौथ की पूजा, कुछ यूं खोला व्रत; यूजर्स ने खूब ली मौज

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 October 2026 at 14:48 IST