'भूल गया था कि मुझे भी भूख लगी है...', हाथ में निवाला लिए रुंधे गले से बोला डिलीवरी बॉय, VIDEO देख पसीज जाएगा दिल

'भूल गया था कि मुझे भी भूख लगी है...', ये शब्द उस डिलीवरी बॉय के हैं जिसे काम की भागदौड़ में एक निवाला खाने का कभी समय नहीं मिला। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगा।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: x

Viral Video: 'जिम्मेदारी इंसान की भूख मार देती है साहब!' ये कहावत इन दिनों वायरल हो रहे एक डिलीवरी बॉय पर सटीक बैठ रही है। इसमें एक डिलीवरी बॉय के साथ ग्राहकों ने कुछ ऐसा किया कि वो अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाया। उसने रोते-रोते बताया कि कैसे वो भूल ही गया कि उसे भूख भी लगी है। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय ग्राहकों के साथ बैठकर खाना खा रहा है। उसने अपनी यूनिफॉर्म पहली है और सामने रखा खाना खा रहा है। इस बीच वो एक खाने की ओर इशारा करते हुए पूछता है कि ये खा लूं? इस दौरान उसके चेहरे का भाव, रुंधा गला और आंखों में आंसू साफ देखा जा सकता है।

क्यों भावुक हुआ डिलीवरी बॉय?

डिलीवरी बॉय के पूछने पर ग्राहक कहते हैं कि तुम्हारे लिये ही है खा लो। ये सुनकर उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। वो कहता है कि 'मैं आज सुबह से ही भूखा था। जब मैं घर से निकला था तो सिर्फ एक कप चाय पी थी। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि मुझे भूख लगी है।' इतना कहकर वो फूट-फूटकर रोने लगा। तभी ग्राहकों ने उसे संभाला।

खुद की बजाय बच्चों की सताई चिंता

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय खुद भरपेट खाने की बजाय अपने बच्चों की चिंता करता है। वो पूछता है कि बाकी खाना मेरे बच्चों के लिए ले जाऊं? ग्राहक उसे बताते हैं कि घर के लिए भी पैक हो रहा है, मेज पर रखा खाना सिर्फ उनके लिए है। इसलिए वो बेफिक्र होकर खाएं। कितने बच्चे हैं पूछने पर डिलीवरी बॉय बताता है कि उसके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी।

पता ही नहीं चला कि मुझे भूख लगी है- डिलीवरी बॉय

वीडियो को @Warlock_Aditya नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि 'जब इन्होंने पार्सल पहुंचाते समय स्विगी डिलीवरी राइडर को उनके साथ बैठकर खाने के लिए बुलाया, तो उसने कहा 'मुझे तो पता ही नहीं चला कि मुझे भूख लगी है।' 
एक आदमी अपने परिवार का ख्याल रखने और उनका पेट पालने के लिए भूखा रहता है और पत्नी घर पर दिन में सिर्फ दो बार खाना बनाकर रोने लगती है।'

वीडियो ने नेटिजंस को किया इमोशनल

पूरे दिन लोगों को खाना पहुंचाने वाले  डिलीवरी को खुद ही खाना खाने का समय नहीं मिलता। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो भावुक हो गया। वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों बार देखा और बड़ी संख्या में लाइक किया जा चुका है।

कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'इंसानियत अभी खत्म नहीं हुई है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आइए उन लोगों के मौन बलिदानों की सराहना करें जो हर दिन हमारे जीवन को आसान बनाते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'कई माता-पिता चुपचाप अपना आराम छोड़ देते हैं ताकि उनके बच्चों को कभी परेशानी महसूस न हो।'

यह भी पढ़ें: Monalisa: मुस्लिम बॉयफ्रेंड के प्‍यार में भूल गई 'वो' वादा, फरहान के लिए तोड़ा खून का रिश्ता... तो अब शादी के बाद कहां रहेगी मोनालिसा?

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 13:18 IST