VIRAL VIDEO: 'कमर पर हाथ लगाओगे, एक मिनट में धो दूंगी...', स्टेज पर युवक ने छेड़ा तो डांसर ने जड़ा जोरदार तमाचा; कहा- कहीं भी...

VIRAL VIDEO: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस कर रही हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ कुछ युवकों द्वारा खुलेआम छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

haryanvi-dancer-dimple-choudhary-slaps-youth-stage-misbehavior-hathras-video-goes-viral | Image: X

VIRAL VIDEO: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सासनी क्षेत्र के नगला नाई गांव में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ स्टेज पर बदसलूकी का मामला गरमा गया है। परफॉर्मेंस के दौरान एक युवक ने डांसर की कमर को छूने की कोशिश की, जिसके बाद स्टेज पर ही हंगामा मच गया।

क्या है पूरा मामला?

नगला नाई गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी को डांस के लिए बुलाया था। देर रात जब डिंपल स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रही थीं, तभी लाल टोपी पहने एक युवक ने उनके करीब आकर कमर पर हाथ लगा दिया। यह हरकत देखकर डिंपल आग बबूला हो गईं और उन्होंने बिना देरी किए उस युवक को मंच पर ही जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

स्टेज पर छेड़ा तो फूटा डांसर डिंपल चौधरी का गुस्सा 

इतना ही नहीं, डिंपल ने माइक संभालते हुए वहां मौजूद लोगों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परफॉर्मेंस का मतलब यह कतई नहीं है कि कलाकार के साथ अश्लील हरकत की जाए। इस घटना के बाद डांसर ने अपना कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया और वहां से निकल गईं। बाद में, उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

लोगों ने किए कॉमेंट्स

इस वीडियो पर कई लोग कॉमेंट्स कर रहे हैं, एक ने लिखा कि 'आजकल लोगों की कैसे-कैसे मानसिकता हो गई है'। वहीं एक ने लिखा कि 'थप्पड़ मारकर बहुत सही किया।'वहीं एक ने लिखा कि डिंपल चौधरी ने बहुत अच्छा काम किया उन्होंने तुरंत उसे लड़के को सबक सिखाया।

June 6, 2026

ये भी पढ़ें - 'आवारगी मुझे अच्छी लगे...', विवादों के बीच शिल्पा शिंदे ने शेयर किया 'तेवर' वाला पोस्ट; लिखा- जो उखाड़ना है उखाड़ लो- VIDEO

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 6 June 2026 at 20:14 IST