अपडेटेड 21 November 2024 at 19:11 IST
'बैन करो...', दिल्ली के Kartavya Path का हुआ ऐसा हाल, VIRAL तस्वीरें देख हर किसी का फूट पड़ा गुस्सा
VIRAL: 'गुटखेबाजों' ने दिल्ली के कर्तव्य पथ का क्या हाल किया, आप खुद देखें। सोशल मीडिया पर कर्तव्य पथ की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो बहस का मुद्दा बन गई।
Delhi Kartavya Path Viral Pictures: अक्सर ही हम जब भी कहीं गंदगी देखते हैं तो सरकार पर सवाल उठाने लगते हैं। इतनी गंदगी है हर जगह, सरकार क्या कर रही है...? ऐसा बोलते लोग आम तौर पर आपको देखने को मिल जाते होंगे... लेकिन इस दौरान बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या यह सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी है?
यह सवाल इस वक्त केवल हम ही नहीं सोशल मीडिया पर हजारों लोग पूछते नजर आ रहे हैं। वजह है दिल्ली के कर्तव्य पथ से वायरल हो रही कुछ तस्वीरें।
कर्तव्य पथ की तस्वीरें हो रही वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय कर्तव्य पथ की ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो बहस का मुद्दा बन गई। इन तस्वीरों में वहां गुटखे के दाग नजर आ रहे हैं, जिसे देख लोग काफी ज्यादा भड़क गए हैं।
सभी लोग जानते हैं कि कुछ लोगों को गुटखा खाने और इधर-उधर थूकने की कितनी बुरी आदत है। आम सड़कों को तो छोड़ दें, अब इन लोगों ने VIP कर्तव्य पथ को भी नहीं छोड़ा। कर्तव्य पथ जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं, वह अब गुटखे के दागों से रंगा नजर आ रहा है।
'गुटखेबाजों' ने किया ऐसा हाल
एक्स (ट्विटर) पर @811GK हैंडल से कर्तव्य पथ की कुछ तस्वीरों को शेयर किया गया है। कुछ तस्वीरें 2023 की हैं, जिसमें कर्तव्य पथ की खूबसूरती साफ तौर पर नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को कुछ नई फोटोज के साथ यूजर ने रीशेयर किया। नई तस्वीरों में कर्तव्य पथ के लाल ग्रेनाइट पर पान और गुटखे के दाग साफ तौर पर दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों का गुस्सा इन तस्वीरों को देखकर फूट पड़ा है। ढेरों यूजर्स इस पर अपनी-अपनी राय रखते दिख रहे हैं।
एक यूजर ने इस पर कहा, "हम नागरिक के तौर पर हमेशा हर चीज के लिए सरकार को दोषी ठहराते हैं, लेकिन हम बुनियादी नागरिक व्यवहार का पालन नहीं करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार ही सब कुछ करेगी। पहले हमें कुछ बुनियादी सार्वजनिक व्यवहार सीखना चाहिए और फिर हम सरकार के बारे में शिकायत कर सकते हैं।" दूसरे यूजर ने कहा, "जब तक ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना नहीं लगाया जाता, तब तक कुछ नहीं होगा।" एक और यूजर ने कहा, "प्लीज गुटखा पान मसाला को बैन करो।" अन्य शख्स ने लिखा, "भारत में यही समस्या है... हम सब कुछ बना सकते हैं लेकिन रखरखाव नहीं कर सकते।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 November 2024 at 19:11 IST