'मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए...', कभी मारी गुलाटी तो कभी किया ब्रेक डांस, दुल्हन को देख बावला हुआ दूल्हा; यूजर्स ने जमकर लिए मजे

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हे का डांस वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। हालांकि, यूजर्स मजे लेने से बाज नहीं आए।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Groom-Bride Video: आजकल की जनरेशन अपने वेडिंग डे को लेकर महीने भर पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। वो अपने स्पेशल डे को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी क्रम में इन दिनों एक दूल्हे का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसने अपनी दुल्हन को ऐसा सरप्राइज दिया कि उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े देखे जा सकते हैं। उनके सामने बाराती-घाराती और मेहमान मौजूद हैं। सभी के बीच दूल्हा अपनी दुल्हनिया के लिए रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस देता है।

दूल्हे ने दी सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस?

अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'रुस्तम' के रोमाटिंक सॉन्ग 'तेरे संग यारा' पर दूल्हा सरप्राइज डांस करता है। अपने दूल्हे को दिल खोलकर डांस करते देख दुल्हन सचमुच हैरान रह जाती है। शायद उसे अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो पाता। इस दौरान दूल्हा दुल्हन की तरफ इशारा करके अंत तक डांस करता है।

आखिर क्यों रो पड़ी दुल्हन?

दूल्हे का डांस इतना शानदार होता है कि पब्लिक की नजर ही नहीं हटती। दूल्हा कभी ब्रेक डांस करता है, कभी गुलाटी मारता है, कभी दुल्हन को गले से लगाता और कभी दुल्हन को गोद में उठाकर झूमने लगता है। हालांकि, दूल्हे का प्यार देख दुल्हन की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वो स्टेज पर ही रो पड़ती है। अपनी नई नवेली दुल्हन को रोता देख दूल्हा उसे बड़े ही प्यार से चुप कराता है।

वीडियो पर लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो को @rohit_dancer633 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मेरा आज मेरा कल, हमेशा तुम ही हो प्यारी वाइफ।' डियो पर यूजर्स ने इतना प्यार लुटाया कि महज एक दिन में ही इसे 100.8K व्यूज मिल गए।

यूजर्स ने खूब लिए मजे

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। यूजर्स वीडियो पर मजे लेने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'बस कर पगले रुलाएगा क्या।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सब क्या देखना पड़ रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लड़का बहुत खुश है, लड़की का पता नहीं।' एक लड़की ने कहा, 'मेरा ऐसा दूल्हा होता तो मैं भाग जाती।' एक अन्य ने कहा, 'मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने दूल्हे के डांस की तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें: UP: मैं किसी और की अमानत, मुझे छूना नहीं...सुहागरात पर संबंध बनाने आया पति तो पत्‍नी ने जड़ दिया थप्पड़, रात 2 बजे कमरे में हुआ 'कांड'

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 April 2026 at 12:33 IST